Chandra Grahan 2026: साल 2026 में 3 मार्च, मंगलवार के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. खास बात यह है कि यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा. हिंदू पंचांग के अनुसार यह फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर पड़ रहा है, इसलिए धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वैज्ञानिक दृष्टि से यह एक सामान्य खगोलीय प्रक्रिया है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को मन, भावनाओं और मानसिक स्थिति से जोड़कर देखा जाता है. ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक ग्रह माना गया है. जब ग्रहण के दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तो इसका प्रतीकात्मक असर व्यक्ति की सोच, भावनाओं और निर्णय क्षमता पर माना जाता है. इसलिए इस समय संयम और सकारात्मकता बनाए रखना जरूरी बताया गया है. आइए जानते है राशि के अनुसार चंद्र ग्रहण के दिन किन उपायों को करना अपके लिए शुभ रहेंगा.
राशि अनुसार उपाय
मेष राशि: मेष राशि के स्वामी मंगल हैं. ग्रहण के दौरान भगवान शिव का स्मरण करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें. ग्रहण के बाद लाल फल, गुड़ और तांबे का दान करना लाभकारी रहेगा.
वृषभ राशि: वृषभ राशि के लोग चंद्रदेव से जुड़े मंत्रों का जाप करें. ग्रहण समाप्ति के बाद सफेद चीजें जैसे चावल, दूध या मिठाई का दान करना शुभ माना जाता है.
मिथुन राशि: मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं. इस दिन “ॐ बुधाय नमः” मंत्र का जाप करें. हरी सब्जियां, हरे फल या हरे वस्त्र दान करना आपके लिए शुभ रहेगा.
कर्क राशि: कर्क राशि का स्वामी स्वयं चंद्रमा हैं, इसलिए माना जाता है कि इस राशि पर प्रभाव सबसे अधिक पड़ सकता है. चांदी के पात्र में जल भरकर दान करें और चंद्रदेव से मानसिक शांति की प्रार्थना करें.
सिंह राशि: सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं. इस दिन “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें. ग्रहण के बाद गुड़, गेहूं और लाल वस्तुओं का दान करना आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक माना गया है.
कन्या राशि: कन्या राशि के लोग भी बुध मंत्र का जाप करें. ग्रहण के बाद हरे फल और हरे वस्त्रों का दान करना स्वास्थ्य के लिए शुभ रहेगा.
तुला राशि: तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं. इस दिन माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें. सफेद मिठाई, चावल और दूध का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आने की मान्यता है.
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं. ग्रहण के दौरान हनुमान जी का ध्यान करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें. मसूर दाल और लाल मिठाई का दान करना शुभ रहेगा.
धनु राशि: धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं. “ॐ बृहस्पतये नमः” मंत्र का जाप करें और पीली वस्तुओं का दान करें. इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी.
मकर राशि: मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं. “ॐ शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें. काले तिल, कंबल और जूते का दान करने से बाधाएं कम होने की मान्यता है.
कुंभ राशि: कुंभ राशि के स्वामी भी शनि हैं. शनिदेव की उपासना करें और जरूरतमंदों को काले वस्त्र या लोहे की वस्तु दान करें.
मीन राशि: मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं. भगवान विष्णु का स्मरण करें और उनके मंत्रों का जाप करें. पीली वस्तुओं का दान आपके लिए लाभकारी रहेगा.
चंद्र ग्रहण 2026- समय
ग्रहण का प्रारंभ: दोपहर 03:20 बजे (भारतीय समयानुसार)
ग्रहण की समाप्ति: शाम 06:46 बजे
सूतक काल: चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. 3 मार्च की सुबह 06:20 बजे से सूतक काल मान्य होगा.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Mo.: 8080426594 / 9545290847
यह भी पढ़ें: Chandra grahan 2026: ग्रहण के समय क्यों बढ़ती है चिंता? जानें इससे कैसे बचें
