Chandra Grahan 2023: चंद्रग्रहण के साथ इन राशियों के जातकों का खुलेगा भाग्य,जानें किस राशि पर कैसा होगा प्रभाव

Chandra Grahan 2023 Rashifal: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि इस सप्ताह मेष और कुंभ राशि के जातकों को सफलता और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. आइए, विस्तार से जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा:

Chandragrahan 2023 Rashi Effect: अक्टूबर के इस आखिरी हफ्ते में इस बार शरद पूर्णिमा का पर्व चंद्रग्रहण के साये में मनाया जायेगा. इस दिन चंद्रग्रहण चिंता हरण जंत्री के अनुसार रात्रि 1.05 मिनट में होगा. उसके बाद मध्य 1.44 मिनट और मोक्ष 2.24 मिनट पर होगा. इस कारण सूतक दोपहर 1.05 मिनट से ही शुरू हो जाएगा. इसलिए, शरद पूर्णिमा पर पूजा अर्चना सहित अन्य कार्यक्रम दिन में ही आयोजित किए जाएंगे. साथ ही, इस सप्ताह तुला राशि में चतुर्ग्रही योग बन रहा है. इसलिए, तुला राशि में सूर्य, बुध, मंगल, और केतु विराजमान रहेंगे. टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि इस सप्ताह मेष और कुंभ राशि के जातकों को सफलता और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. आइए, विस्तार से जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा:

मेष राशि के लोगों को इस सप्ताह रचनात्मक क्षेत्र में आपको विशेष सुर्खियां मिलेंगी. आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे. अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल करें. पारिवारिक वातावरण सुखद होगा. विद्यार्थियों को अथक प्रयासों से ही सफलता मिलेगी.

वृषभ राशि के लोग इस सप्ताह के आरंभ में थकान के साथ-साथ मानसिक तनाव भी महसूस कर सकते हैं. समायोजन लगभग हर स्तर पर आवश्यक हैं, आपको धैर्य रखना होगा और चीजों को उनकी प्राकृतिक प्रक्रिया के साथ हस्तक्षेप से बचने की जरूरत है, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी.

मिथुन राशि के लोग इस सप्ताह बुद्धिमानी से अपने पैसे का उपयोग करें. आपमें अपने सपनों को साकार करने की क्षमता है, इस बार आपके कैरियर में उन्नति संभव है. अविवाहितों के लिए विवाह के नए अवसर प्राप्त होएंगे. सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम सम्बंधों के लिए काफ़ी अनुकूल है. विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है वो भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

कर्क राशि के लोगों को इस सप्ताह अपनी सेहत का अधिक ख्याल रखने की जरूरत है. साथ ही अपने व्यवहार पर ध्यान दें. घर के परिवर्तन की बात हो सकती है, संपत्ति के माध्यम से लाभ के संकेत हैं. आप उन संबंधों जो आपने पहले से ही तोड़ दिए है के कारन की मानसिक परेशानी का सामना कर सकते हैं. संतान पक्ष की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है.

सिंह राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह कुछ अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है. इसलिए अपने को सिमित दायरे में रखे अधिक फैलाव न करे और कोई मौका नहीं ले. यह बेहतर होगा अगर आप सहयोगियों और मित्रों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने की कोशिश करे. यह सप्ताह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है. परिवर्तन के योग बन रहे है.

कन्या राशि के जातक इस सप्ताह अपनी कई समस्याएं मित्रों के साथ बाटेंगे. साथ ही इस सप्ताह विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी. इस सप्ताह अपने बिजी लाइफस्टाइल के कारण स्वास्थ्य संबंधी मुसीबतों में पड़ सकते हैं. वैवाहिक जीवन में भी कुछ हद तक अशांति बनी रहेगी. अपने बच्चों से प्यार से बात करें.

तुला राशि के जातक इस सप्ताह विपरीत लिंग के सहयोगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं. अतीत को भूलने और वर्तमान में जीने की कोशिश करे. कार्यक्षेत्र में नए अवसरों में सफलता मिलेंगी. विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे, प्रेम संबंधों में थोड़ी तना तनी रहने वाली है.

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह काम करने के लिए संतोषजनक है, लेकिन दोस्ती में कुछ समस्या हो सकती हैं. यात्रा के लिए समय अनुकूल है. कुल मिला के यह एक सकारात्मक समय है इसका भरपूर लाभ उठाये

धनु राशि के लोगों को इस सप्ताह अज्ञात स्रोत से प्रत्याशित खबर मिलेगी जो की सुखद होगी. इस सप्ताह नई परियोजनाओं को शुरु करने के लिए समय काफी शुभ रहने वाला है. वैवाहिक और प्रेम संबंधों के लिए समय मिलाजुला रहने वाला है. विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने सफल होंगे.

मकर राशि के लोगों को इस सप्ताह सावधानी बरतने की जरूरत है. यात्रा करने से पहले इष्ट का स्मरण जरूर करें. अटकलें पर ध्यान और जोखिम भरे कार्य न करें. जो बाधाएं कार्य क्षेत्र में आ रही थीं सोमवार को दूर होंगी और परिणाम आपके अनुकूल रहेंगे.

कुंभ राशि के जातकों के लिए व्यापार में नए अनुबंध होंगे. कानूनी मामलों में लापरवाही नहीं करें. प्रयास व सहयोग से अनुकूलता आएगी. नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे. आर्थिक योजनाओं का क्रियान्वयन होगा. नए कार्य मिलने की संभावना. वाहन से चोट लग सकतीहै. संतान से मदद प्राप्त हो पाएगी.

मीन राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह सफलता दिलाने वाला रहेगा. इस सप्ताह आप संपत्ति, गृह, पारिवारिक मामलों में नई शुरुआत कर सकते हैं. रुके हुए कार्य पूर्ण होने में थोड़ा वक्त और लग सकता है. दूसरों की मदद के लिए समय जरुर निकालें.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >