वार्षिक कर्क राशि (Cancer Yearly Horoscope 2026): साल 2026 कर्क राशि वालों के लिए बदलाव और अवसर दोनों लेकर आ रहा है. इस वर्ष कई ग्रह अपनी चाल बदलेंगे. कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, और जब चंद्रमा को शुभ ग्रहों का साथ मिलता है तो जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है. शनि पूरे वर्ष भाग्य भाव में रहकर उन्नति के अवसर देंगे. राहु-केतु भी साल के अधिकांश समय स्थिर रहेंगे. आइए जानते हैं कि 2026 आपके लिए कैसा रहेगा. पारिवारिक जीवन: समझदारी से बनेगी शांति
कर्क राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन मिला-जुला रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ ईमानदारी और धैर्य बनाए रखें. शनि भाग्य भाव में हैं, जिससे भाई-बहनों के साथ कभी-कभी मतभेद हो सकते हैं. छोटी-छोटी बातों पर बहस की स्थिति बन सकती है, लेकिन आपकी सूझ-बूझ से स्थिति संभल जाएगी. समय माता-पिता का सहयोग मिलेगा, संतान की उन्नति होगी और भाग्य साथ देगा. हालांकि आपको स्वयं प्रयास करना होगा, क्योंकि गुरु हर स्थिति में पूरा सहयोग नहीं देंगे. परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाना जरूरी होगा. व्यापार और नौकरी: मेहनत से बढ़ेगा लाभ
शुभ कलर: सफेद
शुभ अंक: 8