Chandra Gochar Rashifal 2026: आज चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. कुंभ राशि में पहले से सूर्य, बुध, शुक्र और राहु विराजमान हैं, जिससे पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है. शनि की राशि कुंभ में यह विशेष योग कई राशियों के लिए भाग्यवर्धक साबित हो सकता है. सिंह राशि में केतु, मिथुन राशि में वक्री गुरु और मीन राशि में शनि स्थित हैं. इन सभी ग्रहों की चाल को ध्यान में रखते हुए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार आइए जानते हैं आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा.
मेष राशि
आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी. भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए काम फिर से शुरू हो सकते हैं. धन लाभ के योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में उत्साह बना रहेगा. भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा. जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान थे, उन्हें राहत मिल सकती है. जीवन में सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी.
लकी नंबर: 5
लकी कलर: गुलाबी
वृष राशि
आज वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है. परिवार या कुटुंब में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है. बेवजह की बहस से दूर रहें. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो सकारात्मक संकेत मिलेंगे. नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन आप अपने काम को लेकर उत्साहित रहेंगे.
लकी नंबर: 1
लकी कलर: नीला
मिथुन राशि
कार्य क्षेत्र में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापार में संतुलन बनाए रखने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी. आलस्य छोड़कर काम पर ध्यान दें, तभी लाभ मिलेगा. जोखिम भरे कामों से दूर रहें. संतान की गतिविधियों पर नजर रखें. लेन-देन में सावधानी बरतें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
लकी नंबर: 7
लकी कलर: फिरोजा
कर्क राशि
आज प्रतियोगी क्षेत्र में सफलता मिल सकती है. व्यापार अच्छा चलेगा और पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा. संतान की प्रगति से खुशी मिलेगी. जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा. हालांकि घर के किसी बुजुर्ग की सेहत का ध्यान रखें. शत्रु कमजोर पड़ेंगे.
लकी नंबर: 9
लकी कलर: भूरा
सिंह राशि
आज आपको पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा. मन प्रसन्न रहेगा और लाभ के नए अवसर सामने आएंगे. धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है. संतान शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी. अधिकारियों से सहयोग मिलेगा. नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है. परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा.
लकी नंबर: 6
लकी कलर: संतरी
कन्या राशि
आज स्थायी संपत्ति से लाभ मिल सकता है. भूमि या भवन खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी. अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा और आपके काम समय पर पूरे होंगे. सरकारी कागजात संभालकर रखें. नौकरी में आपका प्रभाव मजबूत रहेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
लकी नंबर: 2
लकी कलर: आसमानी
तुला राशि
आज आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है. सफलता आपके प्रयासों पर निर्भर करेगी. घर में जरूरी वस्तुओं की खरीदारी हो सकती है. भाई-बहनों के सहयोग से अधूरे काम पूरे होंगे. व्यापार में बहुत बड़ा लाभ नहीं होगा, लेकिन स्थिति स्थिर रहेगी. परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम की योजना बन सकती है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
लकी नंबर: 3
लकी कलर: सफेद
वृश्चिक राशि
आज आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी. घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा. सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. आय के स्रोत मजबूत होंगे. हालांकि व्यापार में नया निवेश फिलहाल टालें. परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है. पार्टनर से मतभेद संभव है. सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
लकी नंबर: 1
लकी कलर: केशरी
धनु राशि
आज समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. दूसरों की बातों में आकर निर्णय न लें. आपकी नेतृत्व क्षमता मजबूत रहेगी. व्यापार में उन्नति होगी और आय में वृद्धि के संकेत हैं. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. कार्यस्थल पर महिला सहकर्मी का सहयोग मिल सकता है.
लकी नंबर: 8
लकी कलर: पीला
मकर राशि
आज जोखिम भरे और जमानत से जुड़े कार्यों से दूरी बनाए रखें. जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं. व्यापार और नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाएं. संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. विवाद से दूर रहना ही बेहतर रहेगा.
लकी नंबर: 6
लकी कलर: भूरा
कुंभ राशि
आज यात्रा लाभकारी साबित हो सकती है. कोर्ट-कचहरी के मामलों में प्रगति होगी. बैंकिंग या शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है. पुरानी लेन-देन से जुड़ा विवाद उभर सकता है, सावधानी रखें. नए कार्य प्रस्ताव मिल सकते हैं. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है.
लकी नंबर: 3
लकी कलर: संतरी
मीन राशि
आज सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा. मन प्रसन्न रहेगा और समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा. गुप्त शत्रु परास्त होंगे. स्थायी संपत्ति से जुड़े कार्यों में धन लाभ संभव है. काम के दौरान थोड़ी थकान महसूस हो सकती है. पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा. आर्थिक चिंताएं कम होंगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
लकी नंबर: 2
लकी कलर: नीला
आज का दिन पंचग्रही योग के कारण कई राशियों के लिए प्रगति और अवसर लेकर आया है. संयम और समझदारी से काम लें, सफलता आपके कदम चूमेगी.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Consultation: 8080426594 / 9545290847
