Budh Gochar 2025: सिंह राशि में बुध का प्रवेश, बनेगा बुधादित्य योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Budh Gochar 2025: आने वाले 30 अगस्त 2025 को बुध ग्रह सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश कर रहे हैं. इस गोचर से सिंह राशि में बुधादित्य योग बनेगा. ज्योतिष के अनुसार यह संयोग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा. करियर, शिक्षा और आर्थिक क्षेत्र में इन्हें खास लाभ मिलने के योग बनेंगे.

Budh Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह को राजकुमार ग्रह कहा गया है. यह चौथे श्रेणी का पाप ग्रह माना जाता है, लेकिन साथ ही यह व्यक्ति को बहुमुखी प्रतिभा से संपन्न भी बनाता है. बुध के प्रभाव से जातक बुद्धिमान, चतुर, राजनैतिक समझ वाला और कार्यकुशल होता है. यही नहीं, यह ग्रह गणित, विद्वता और समालोचना की क्षमता भी प्रदान करता है.

अब तक बुध चंद्रमा की राशि कर्क में भ्रमण कर रहे थे, लेकिन 30 अगस्त 2025, संध्या 04:40 बजे वे सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे. इस गोचर के साथ ही सिंह राशि में बुधादित्य योग बनेगा. खास बात यह है कि इस समय पहले से ही सिंह राशि में सूर्य और केतु मौजूद होंगे. तीन ग्रहों की यह युति एक त्रिग्रही योग बनाएगी, जो जातकों के स्वास्थ्य, शिक्षा और करियर पर गहरा प्रभाव डालेगी.

ये भी पढ़ें: Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष पर चंद्र और सूर्य ग्रहण का अनोखा संयोग, इन राशियों को होगा बड़ा लाभ

सूर्य, बुध और केतु का संयुक्त प्रभाव

  • सूर्य और बुध की युति (बुधादित्य योग) से व्यक्ति के व्यक्तित्व, वाणी और सामाजिक प्रतिष्ठा में निखार आता है.
  • केतु मानसिक अस्थिरता, अलगाव और भ्रम का कारण बन सकता है. साथ ही यह धर्म और अध्यात्म की ओर झुकाव कम कर देता है.
  • इन तीनों ग्रहों का प्रभाव व्यक्ति की जन्मकुंडली के भाव और उस भाव के स्वामी के आधार पर भिन्न-भिन्न परिणाम देता है.

किन राशियों को मिलेगा लाभ?

वृश्चिक राशि

यह गोचर आपके लिए अनुकूल साबित होगा. नौकरीपेशा लोगों को पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. व्यापारियों के लिए समय शुभ है, प्रगति के अवसर मिलेंगे और मेहनत का फल अनुकूल रूप से प्राप्त होगा.

मीन राशि

आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. संगीत, कला और सृजनात्मक कार्यों में लगे लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा.

30 अगस्त 2025 को बुध का सिंह राशि में प्रवेश एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना होगी. सूर्य, बुध और केतु की त्रिग्रही युति से कई राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव पड़ेंगे. खासतौर पर वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ और प्रगति दायक रहेगा.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)
8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >