Basant Panchami 2026 Gochar: आज बसंत पंचमी पर बुध और चंद्रमा का गोचर, इन राशियों को होगी परेशानी

Basant Panchami 2026 Gochar: आज बसंत पंचमी पर बुध और चंद्रमा का गोचर कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है. मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि वालों को मानसिक तनाव, गलतफहमी और खर्च बढ़ने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

Basant Panchami 2026 Gochar: आज 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के शुभ दिन बुध और चंद्रमा का एक साथ गोचर होने जा रहा है, ज्योतिष में खास माना जाता है. बुध ग्रह हमारी सोच, बोलने का तरीका और काम-काज से जुड़ा होता है, जबकि चंद्रमा हमारे मन और भावनाओं को प्रभावित करता है. ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा के अनुसार जब इन दोनों ग्रहों की स्थिति ठीक न हो, तो कुछ राशियों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

मिथुन राशि: मन भटकेगा, फैसले लेने में परेशानी

मिथुन राशि वालों का मन इस समय ज्यादा चंचल रह सकता है. छोटी-छोटी बातों पर ध्यान भटक सकता है और सही फैसला लेना मुश्किल हो सकता है. ऑफिस या काम की जगह पर बातों को गलत समझने से तनाव बढ़ सकता है. इस दौरान कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा.

कन्या राशि: काम का दबाव बढ़ेगा

कन्या राशि के लोगों पर इस गोचर का असर कामकाज में दिख सकता है. मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन मनचाहा फल न मिलने से निराशा हो सकती है. साथ काम करने वाले लोगों से मतभेद हो सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा.

धनु राशि: भावनाओं पर काबू रखना जरूरी

धनु राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा भावनात्मक हो सकता है. मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं और बातों को गलत तरीके से समझने की आशंका रहेगी. घर-परिवार में किसी से बहस हो सकती है, इसलिए शांत रहकर बातचीत करना जरूरी है.

मीन राशि: खर्च बढ़ने से चिंता

मीन राशि के जातकों को इस दौरान पैसों के मामले में सतर्क रहना चाहिए. बेवजह खर्च बढ़ सकता है, जिससे मन परेशान रहेगा. भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से नुकसान हो सकता है.

ये भी पढ़ें: आज 23 जनवरी को सरस्वती पूजा के दिन वृषभ और वृश्चिक वाले संयम से ले काम

परेशानियों से बचने के आसान उपाय

इन दिक्कतों से बचने के लिए बसंत पंचमी  के दिन मां सरस्वती की पूजा करें. सोच-समझकर बात करें. रोज थोड़ा समय ध्यान या मंत्र जप में लगाएं. सकारात्मक सोच रखने से नकारात्मक असर काफी हद तक कम हो सकता है.

ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा | 20+ वर्षों का अनुभव
ग्रह शांति, विवाह, धन और करियर विशेषज्ञ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >