वृश्चिक राशिफल 24 फरवरी 2026: आज बेचैनी और तनाव से भरा रहेगा दिन, ओवरथिंकिंग से बचें

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 24 Febuary 2026: आज 24 फरवरी 2026, दिन मंगलवार है. आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रभाव रहेगा. कुंभ राशि में सूर्य, बुध, मंगल, शुक्र और राहु मौजूद है. वहीं केतु सिंह राशि में स्तिथ हैं. चंद्रमा आज वृषभ राशि में हैं, जो आपको आज भावनात्मक रूप से मजबूत बनाएंगें.

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 24 Febuary 2026: वृश्चिक राशि- मकर के चंद्रमा से निकलकर चंद्रमा अब वृषभ में हैं, जो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह देते हैं. आज किसी भी काम में जल्दबाजी दिखाना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है. खासकर दिखावे के लिए या सोशल मीडिया पर कूल दिखने के चक्कर में फालतू पैसा बर्बाद न करें. कोई भी स्टेप लेने से पहले उसके फायदे और नुकसान के बारे में अच्छी तरह सोच लें.

करियर-बिजनेस: वृषभ राशि का चंद्रमा आपको कार्यक्षेत्र में धैर्य और संयम से चलने की सलाह देता है. आज किसी भी बिजनेस डील या ऑफिस टास्क में जल्दबाजी दिखाना आपकी पुरानी मेहनत पर पानी फेर सकता है. दिखावे के चक्कर में या ऑफिस में कूल दिखने के लिए कोई भी गलत कदम न उठाएं. हर स्टेप को तौल-मोल कर ही उठाएं, तभी सफलता स्थायी होगी.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज का दिन परिपक्वता दिखाने का है. पार्टनर के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा हो सकती है. सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते का दिखावा करने से बचें, इससे नजर लगने का डर रहता है. रिश्तों में आज शांति और गोपनीयता बनाए रखना ही समझदारी होगी. सिंगल युवाओं को आज धैर्य रखने की जरूरत है, प्यार का फूल जल्द खिलेगा.

हेल्थ: सेहत के मामले में आज आपको थोड़ी बेचैनी और तनाव महसूस हो सकता है. चंद्रमा की स्थिति आपको ओवरथिंकिंग की ओर ले जाएगी, जिससे सिर भारी रह सकता है. दिखावे और दूसरों की राय की चिंता छोड़ें, इससे आपका मेंटल हेल्थ सुधरेगा. आज सादा भोजन करें और रात को सोने से पहले ध्यान जरूर करें.

आज का राशिफल.

सावधानी: सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी और करियर के सीक्रेट्स साझा करने से बचें.

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं.

शुभ अंक- 8.
शुभ रंग- केसरिया

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 24 फरवरी 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी उपरांत नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Also Read:- ज्योतिष अलर्ट: मार्च में इन 6 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन्हें झेलनी पड़ेंगी चुनौतियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >