Aaj Ka Vrishchik Rashifal 10 April 2024: आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा

Aaj ka vrishchik rashifal 10 April 2024: वृश्चिक राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 10 April 2024: आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा. आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा. आपको विदेश में रह रहे किसी परिजन से कोई शुभ सूचना मिल सकती है. आपकी कोई बात आज आपको परेशान करेगी, जिसके लिए आप अपनी माता जी से बातचीत कर सकते हैं. आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होती दिख रही है. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा. आप कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन करने की योजना बनाएंगे. विद्यार्थियों को मानसिक व बौद्धिक भार से छुटकारा मिलता दिख रहा है.
शुभ अंक -5
शुभ रंग – लाल

Also Read: Chaitra Navratri 2nd Day 2024: नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त-पूजा विधि, मंत्र और आरती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >