Aaj Ka Vrishabh Rashifal 14 Febuary 2026: सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य देव अब मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. कुंभ राशि में अब सूर्य, बुध, शुक्र और राहु का महासंयोग बन रहा है, जो दोस्ती, सोशल लाइफ और नए रिश्तों के लिए बहुत असरदार है. चंद्रमा धनु राशि में हैं, मंगल मकर में, गुरु मिथुन में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. केतु सिंह राशि में स्थित हैं.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का वृषभ राशिफल.
वृषभ राशि (Taurus)- राशि स्वामी शुक्र की कुंभ में उपस्थिति करियर में व्यस्तता बढ़ाएगी पर खुशियां भी देगी. आज का दिन बहुत बिजी रहने वाला है. आप अपने पेंडिंग पड़े असाइनमेंट्स या प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में लगे रहेंगे. हालांकि, बिजी होने के कारण आप परिवार या पार्टनर को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे. शाम को किसी पार्टी या फंक्शन में जाने से मूड एकदम फ्रेश हो जाएगा.
करियर-बिजनेस: राशि स्वामी शुक्र की कुंभ में उपस्थिति और साथ में राहु का होना आपको करियर में बहुत महत्वाकांक्षी बनाएगा. आज आप अपने पेंडिंग असाइनमेंट्स और प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए जी-जान लगा देंगे. ऑफिस में आपके काम की रफ्तार देखकर बॉस इम्प्रेस होंगे, हालांकि काम की अधिकता के कारण आप थोड़े थके हुए महसूस कर सकते हैं.
लव लाइफ: आज काम की व्यस्तता के कारण आप पार्टनर को उतना समय नहीं दे पाएंगे जितना उन्होंने उम्मीद की थी. वेलेंटाइन डे पर यह छोटी सी बात अनबन का कारण बन सकती है. कोशिश करें कि शाम को किसी पार्टी या फंक्शन में उन्हें साथ ले जाएं, इससे उनका मूड फ्रेश हो जाएगा और आपकी दूरियां भी खत्म होंगी.
हेल्थ: काम के प्रेशर की वजह से गर्दन और कंधों में दर्द की शिकायत हो सकती है. शुक्र की स्थिति वैसे तो आपको अच्छी सेहत देगी, लेकिन अनियमित खान-पान से बचना होगा. रात को अच्छी नींद लें ताकि अगले दिन के लिए आपकी रिकवरी पूरी हो सके और मानसिक तनाव कम हो.
सावधानी: करियर की भागदौड़ में अपने निजी रिश्तों को पूरी तरह नजरअंदाज न करें.
उपाय: माता लक्ष्मी को गुलाबी फूल अर्पित करें.
शुभ अंक- 7.
शुभ रंग- हरा
Also Read:- आज कृष्ण पक्ष की द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि, जानें पंचांग शुभ-अशुभ समय
Also Read:- महाशिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें किन लोगों पर पड़ेगा असर
