Aaj Ka Vrishabh Rashifal 09 Febuary 2026: वृषभ (Taurus): राशि स्वामी शुक्र का कुंभ में होना आपके कॉन्फिडेंस और बैंक बैलेंस दोनों को बढ़ाएगा. आज समाज और दोस्तों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे. हालांकि, पैसा होने पर किसी को भी बिना सोचे-समझे उधार देने की गलती न करें, भले ही आप सक्षम हों.
करियर-बिजनेस: राशि स्वामी शुक्र का कुंभ में राहु के साथ होना आपके करियर के ग्राफ को अचानक ऊपर ले जाएगा. ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी और कॉन्फिडेंस देखकर बॉस आपसे प्रभावित होंगे और सैलरी में बढ़ोतरी की चर्चा हो सकती है. बिजनेस में आज का दिन बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े युवाओं के लिए लाभकारी है.
लव लाइफ: शुक्र का प्रभाव आपको लव लाइफ में बहुत रोमांटिक और उदार बनाएगा. आप पार्टनर पर खुलकर पैसा खर्च कर सकते हैं या उन्हें कोई सरप्राइज दे सकते हैं. हालांकि, दिखावे के चक्कर में उधार लेकर खर्च न करें. रिश्तों में ईमानदारी और स्पष्टता आज आपके मान-सम्मान को और बढ़ाएगी.
हेल्थ: स्वास्थ्य के मामले में दिन बहुत अच्छा है और आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे. शुक्र की स्थिति चेहरे पर चमक और मन में उत्साह रखेगी. बस राहु के प्रभाव के कारण रात को देर तक फोन चलाने से बचें, वरना आंखों में भारीपन और नींद की कमी की समस्या हो सकती है.
सावधानी: बैंक बैलेंस बढ़ने पर भी किसी को बिना सोचे-समझे बड़ा उधार देने से बचें, वापसी मुश्किल होगी.
उपाय: महालक्ष्मी को सफेद फूल चढ़ाएं और मंदिर में मिश्री का दान करें.
शुभ अंक- 7.
शुभ रंग- काला
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- पंचांग 9 फरवरी 2026: आज है जानकी जयंती और कालाष्टमी व्रत, जानें शुभ समय, राहुकाल- पूजा टाइम
Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि
