Aaj Ka Tula Rashifal 24 Febuary 2026: तुला राशि- शुक्र और राहु का प्रभाव आपको लग्जरी की ओर खींचेगा और धन लाभ भी कराएगा. पैसों के मामले में आज आपकी चांदी रहने वाली है. उम्मीद से ज्यादा पैसा हाथ लग सकता है जिससे आपका मन खुश हो जाएगा. आप अपनी पसंद के कपड़े, गैजेट या सुख-सुविधा की चीजों पर जमकर खर्च करेंगे. आज आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे.
करियर-बिजनेस: शुक्र और राहु का प्रभाव आज आपकी आर्थिक स्थिति में “जैकपॉट” लगा सकता है. बिजनेस में उम्मीद से कहीं ज्यादा धन लाभ होने के योग हैं, जिससे आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे. आज आप अपने वर्कप्लेस को आधुनिक बनाने के लिए नए गैजेट्स या लग्जरी चीजों पर खर्च कर सकते हैं. करियर में किसी अनुभवी महिला मित्र की सलाह आपके लिए धन वर्षा का माध्यम बनेगी.
लव लाइफ: आज लव लाइफ में लग्जरी और रोमांस का तड़का लगेगा. आप अपने पार्टनर के साथ किसी महंगी जगह पर घूमने या डिनर का आनंद लेंगे. शुक्र का प्रभाव आपको बहुत ही अट्रैक्टिव बनाएगा. पार्टनर को महंगे तोहफे देने का मन बना सकते हैं. सिंगल युवाओं के लिए आज का दिन किसी बड़े घराने से रिश्ता आने या प्रपोजल मिलने का हो सकता है.
हेल्थ: स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप बेहद शानदार और खुश महसूस करेंगे. पैसों की आवक और विलासिता के साधन आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतरीन रखेंगे. हालांकि, अत्यधिक खुशी और पार्टी के चक्कर में डाइट को न बिगाड़ें. शाम को हल्का म्यूजिक सुनना और शांति से बैठना आपकी ऊर्जा को संतुलित रखेगा.
सावधानी: अचानक धन लाभ होने पर अहंकार न दिखाएं और भविष्य के लिए बचत भी करें.
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और लक्ष्मी जी को सफेद मिठाई चढ़ाएं.
शुभ अंक- 9.
शुभ रंग- लाल
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- पंचांग 24 फरवरी 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी उपरांत नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल
Also Read:- ज्योतिष अलर्ट: मार्च में इन 6 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन्हें झेलनी पड़ेंगी चुनौतियां
