Aaj Ka Tula Rashifal 10 April 2024: आज आपको व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी

Aaj ka Tula rashifal 10 pril 2024: तुला राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

Aaj Ka Tula Rashifal 10 April 2024: तुला राशि- आज आपको अपने कड़वाहट बोली को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे. आपको किसी परेशानी में संतान मदद करेगी, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा. कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं को आप अपनी चतुर बुद्धि से सफल करने में कामयाब रहेंगे. किसी भी कार्य को करने में मन लगेगा. आप अपने जूनियर्स की कुछ गलतियों को भी नजर अंदाज करेंगे. नौकरी के साथ-साथ पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी इच्छा पूरी होगी. नौकरी के क्षेत्र में उन्नति मिलने की संभावना है. व्यापार के क्षेत्र में सफलता हासिल होंगे. आपके कारोबार को आगे बढ़ाने में कई लोग सहयोग करेंगे.
शुभ अंक-7
शुभ रंग -सफ़ेद

Also Read: Chaitra Navratri 2nd Day 2024: नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त-पूजा विधि, मंत्र और आरती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >