Aaj Ka Rashifal Upay: आज 22 जनवरी का राशिफल, जानें मेष से मीन तक के आसान उपाय जो बदल दें आपका दिन

Aaj Ka Rashifal Upay 22 January 2026: आज 22 जनवरी गुरुवार का राशिफल मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए खास संकेत लेकर आया है. जानें आज का भाग्य, करियर, धन और ग्रह दोष से मुक्ति के आसान उपाय.

Aaj Ka Rashifal Upay 22 January 2026: आज 22 जनवरी गुरुवार का दिन ग्रहों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए अवसर और कुछ के लिए सावधानी लेकर आया है. गुरुवार का दिन गुरु देव को समर्पित होता है, इसलिए आज किए गए दान और उपाय विशेष फल देते हैं.

मेष राशि

आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. कामकाज में नई जिम्मेदारी मिल सकती है.
उपाय: केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं.

वृषभ राशि

धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहें. परिवार का सहयोग मिलेगा.
उपाय: पीली दाल का दान करें.

मिथुन राशि

नौकरी और व्यापार में लाभ के योग हैं. बातचीत से काम बनेगा.
उपाय: गुरु मंत्र का जाप करें.

कर्क राशि

मन थोड़ा परेशान रह सकता है. धैर्य से काम लें.
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.

सिंह राशि

आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी. रुके काम पूरे हो सकते हैं.
उपाय: पीले फूल भगवान को अर्पित करें.

कन्या राशि

काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन परिणाम अच्छे मिलेंगे.
उपाय: जरूरतमंद को भोजन कराएं.

ये भी देखें: आज 22 जनवरी का राशिफल, चंद्र-राहु की युति से बदलेगा दिन, कर्क और धनु को बरतनी होगी सावधानी

तुला राशि

दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. धन लाभ के संकेत हैं.
उपाय: गुरुवार का व्रत रखें.

वृश्चिक राशि

आज भावनाओं में बहने से बचें. सोच-समझकर निर्णय लें.
उपाय: केसर का तिलक लगाएं.

धनु राशि

भाग्य आपका साथ देगा. यात्रा के योग बन सकते हैं.
उपाय: गुरुजनों का आशीर्वाद लें.

मकर राशि

कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
उपाय: पीले वस्त्र धारण करें.

कुंभ राशि

नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं. मित्रों का सहयोग मिलेगा.
उपाय: चने की दाल गाय को खिलाएं.

मीन राशि

आज मन शांत रहेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें.

ज्योतिषाचार्य डॉ. एन के बेरा
20+ वर्षों का अनुभव | ग्रह शांति, विवाह, धन और करियर विशेषज्ञ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >