Aaj Ka Rashifal Upay: मेष से मीन आज 14 दिसंबर के लिए खास ज्योतिषीय उपाय, जानें कैसे बनाएं अपना दिन खास

Aaj Ka Rashifal Upay 14 December 2025: आज रविवार 14 दिसंबर का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है. ग्रहों की चाल के अनुसार आज कुछ सरल उपाय अपनाकर आप अपने दिन को सकारात्मक, सफल और मंगलमय बना सकते हैं. ये उपाय न केवल मानसिक शांति देंगे, बल्कि कार्य, धन और संबंधों में भी अनुकूलता बढ़ाएंगे. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए आज के शुभ उपाय.

मेष: आज हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें. इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा.

वृष: मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करें. आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी.

मिथुन: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और किसी जरूरतमंद को हरा वस्त्र दान करें.

कर्क: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें. पारिवारिक तनाव कम होगा.

सिंह: सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें. मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

कन्या: बुधवार का व्रत या हरे मूंग का दान करें. कार्यों में सफलता मिलेगी.

ये भी देखें : आज 14 दिसंबर का मूलांक के अनुसार जानें दिनभर का हाल, जाने क्या आपका नंबर है लकी

तुला: मां दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें. रिश्तों में मधुरता आएगी.

वृश्चिक: हनुमान चालीसा का पाठ करें. भय और नकारात्मकता दूर होगी.

धनु: गुरु मंत्र “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” का 108 बार जाप करें.

मकर: शनिदेव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं. बाधाएं कम होंगी.

कुंभ: किसी बुजुर्ग या गरीब व्यक्ति की सेवा करें. शनि की कृपा मिलेगी.

मीन: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें. मानसिक शांति मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >