Aaj Ka Rashifal Upay: मेष से मीन के जातकों के ऐसे खुलेंगे भाग्य के द्वार, राशि अनुसार करें ये उपाय

Aaj Ka Rashifal Upay 25 december 2025: आज गुरुवार 25 दिसंबर का दिन भगवान श्री विष्णु और गुरु बृहस्पति को समर्पित है. इस दिन किए गए ज्योतिषीय उपाय जीवन में सुख, समृद्धि, करियर और पारिवारिक शांति बढ़ाते हैं. जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से  मेष से मीन राशि के लिए खास उपाय—

मेष: सुबह स्नान के बाद पीले वस्त्र धारण करें. केले के पेड़ पर जल अर्पित करें और “ॐ बृहस्पतये नमः” का 108 बार जप करें. नौकरी में बाधा दूर होगी.

वृष: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. घर में घी का दीपक जलाएं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पारिवारिक तनाव घटेगा.

मिथुन: गुरुवार को बेसन के लड्डू या पीली मिठाई दान करें. गुरु कृपा से करियर में स्थिरता आएगी.

कर्क: केले के पेड़ की पूजा करें और हल्दी का तिलक लगाएं. मानसिक शांति मिलेगी और निर्णय क्षमता बढ़ेगी.

सिंह: गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए पीली दाल दान करें. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और मान-सम्मान बढ़ेगा.

कन्या: श्री विष्णु के मंत्र “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जप करें. स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में सुधार होगा.

ये भी पढ़ें: आज 25 दिसंबर का दिन किस मूलांक के लिए रहेगा खास, जानें 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का अंक ज्योतिष

तुला: गुरुवार को पीले फूल विष्णु जी को अर्पित करें. दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी.

वृश्चिक: केले या चने का दान करें. रुके कार्य पूरे होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

धनु: गुरु आपकी राशि के स्वामी हैं. पीला रुमाल या वस्त्र अपने पास रखें. भाग्य का साथ मिलेगा.

मकर: विष्णु मंदिर में दर्शन करें और जरूरतमंद को भोजन कराएं. आर्थिक अड़चनें दूर होंगी.

कुंभ: गुरु मंत्र का जप करें और पीले फल दान करें. मानसिक तनाव कम होगा.

मीन: पीली मिठाई का भोग लगाएं और विष्णु जी से सफलता की प्रार्थना करें. पढ़ाई और करियर में लाभ होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >