मकर राशि वाले स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतें, जानें आज 5 फरवरी 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 February 2025: आज तारीख है 5 फरवरी 2025 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, दैवज्ञ ज्‍योतिषी डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

Aaj Ka Rashifal 5 February 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

मेष : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को सराहा जाएगा और आप नए प्रोजेक्ट्स में सफलता प्राप्त करेंगे. पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखें. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है.
शुभ अंक: 5, शुभ रंग:लाल

कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

वृषभ : आर्थिक मामलों में आपको आज सतर्क रहना होगा. खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. किसी महत्वपूर्ण कार्य में विलंब हो सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खानपान संतुलित रखें.
शुभ अंक: 7,शुभ रंग: हरा

मिथुन : आज का दिन आपके लिए नई योजनाओं को शुरू करने का है. आप किसी रचनात्मक कार्य में जुट सकते हैं. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. सामाजिक जीवन में आपका सम्मान बढ़ेगा. रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.
शुभ अंक: 9, शुभ रंग: पीला

कर्क : आज आपके पारिवारिक जीवन में खुशियाँ रहेंगी. किसी पुराने विवाद का हल निकल सकता है. कार्यस्थल पर वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा. आर्थिक मामलों में लाभ होगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें.
शुभ अंक: 5, शुभ रंग: सफेद

सिंह : आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा. छात्रों को पढ़ाई में मन लगाने में कठिनाई हो सकती है.
शुभ अंक: 1, शुभ रंग: नारंगी

कन्या : आज का दिन सामान्य रहेगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य में विफलता मिल सकती है, लेकिन हिम्मत न हारें. परिवार के साथ समय बिताने से मनोबल बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में समझदारी से काम लें.
शुभ अंक: 4, शुभ रंग: नीला

तुला : आज का दिन आपके लिए शुभ है. व्यापार में नए अवसर मिलेंगे. परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा. धन संबंधित मामलों में सुधार होगा. जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.
शुभ अंक: 6, शुभ रंग: गुलाबी

वृश्चिक : आज आपको मानसिक शांति की आवश्यकता है. ध्यान और योग से लाभ होगा. कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जल्द ही समस्याएं हल होंगी. खर्चों पर ध्यान दें.
शुभ अंक: 8, शुभ रंग: बैंगनी

धनु : आज का दिन यात्रा के लिए अनुकूल है. आप किसी नए स्थान की यात्रा कर सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं.
शुभ अंक: 3, शुभ रंग: सुनहरा

मकर : आज आपके प्रयासों से सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा. परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है. स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतें. बाहर के खाने से परहेज करें.
शुभ अंक: 10, शुभ रंग: भूरा

कुंभ : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. धन लाभ के योग बन रहे हैं. परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.
शुभ अंक: 11, शुभ रंग: नीला

मीन : आज का दिन संयम से काम लेने का है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. कार्यक्षेत्र में थोड़ी मेहनत और अधिक सतर्कता की जरूरत होगी. सेहत पर ध्यान दें और नियमित व्यायाम करें.
शुभ अंक: 12, शुभ रंग: सफेद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >