Aaj Ka Rashifal: आज 4 मार्च को ऐसी रहेगी सितारों की चाल, किसकी बनेगी, किसका बिगड़ेगा हाल

Aaj Ka Rashifal 4 March 2025: आज तारीख है 4 मार्च 2025 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, दैवज्ञ ज्‍योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

Aaj Ka Rashifal 4 March 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

मेष

आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा. कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिनका आप बेहतरीन ढंग से निर्वहन करेंगे. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु खान-पान का ध्यान रखें.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल

Aaj Ka Panchang 4 March 2024: आज 4 मार्च 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

वृषभ

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है. किसी नए प्रोजेक्ट में निवेश का विचार कर सकते हैं. घर-परिवार के मामलों में धैर्य रखें, परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी. स्वास्थ्य के लिहाज से पुरानी समस्याओं से राहत मिल सकती है.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी

मिथुन

आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में आपका कद बढ़ेगा. मित्रों और सहयोगियों से अच्छा सहयोग मिलेगा. इस सप्ताह यात्राओं के भी योग बन रहे हैं. प्रेम संबंधों में सुधार आएगा, और आप एक-दूसरे को और अच्छी तरह समझ पाएंगे.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा

कर्क

आज आप अपने घर और परिवार पर विशेष ध्यान देंगे. मानसिक शांति की आवश्यकता होगी, इसलिए ध्यान और योग पर जोर दें. कामकाज में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहें, मौसम का असर हो सकता है.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद

सिंह

आज व्यवसाय और नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं. आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी. कुछ पुराने कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है. प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी, लेकिन परिवार में कुछ तनाव हो सकता है.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा

कन्या

आपके लिए आज संयम और धैर्य से काम लेने का है. कामकाज के क्षेत्र में आपके निर्णय महत्वपूर्ण होंगे. धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन खर्चों पर भी नियंत्रण रखना होगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, विशेषकर पेट संबंधित समस्याओं से बचें.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नीला

तुला

आज प्रारंभ में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां आपके पक्ष में होंगी. व्यक्तिगत जीवन में समय देना आवश्यक होगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: बैंगनी

वृश्चिक

आज आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं, लेकिन कोई बड़ा निवेश करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा, और मानसिक तनाव भी कम होगा.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल

धनु

आज आपके लिए यात्रा के योग बन रहे हैं, जो आपकी पेशेवर उन्नति में सहायक साबित हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा. किसी पुराने विवाद का हल निकल सकता है.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: पीला

मकर

आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा. व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति होगी और धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. घरेलू जीवन में भी सुधार आएगा. स्वास्थ्य के लिहाज से सप्ताह सामान्य रहेगा, लेकिन खानपान पर ध्यान दें.
शुभ अंक: 05
शुभ रंग: भूरा

कुंभ

आज आपको अपनी रचनात्मकता और विचारों का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा. किसी नए प्रोजेक्ट में आपको सफलता मिल सकती है. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. स्वास्थ्य संबंधी मामलों में थोड़ी सावधानी रखें.
शुभ अंक: 07
शुभ रंग: नीला

मीन

आज आपको मानसिक शांति और संतुलन की आवश्यकता होगी. कामकाज में थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन धैर्य से काम लें. परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है.
शुभ अंक: 02
शुभ रंग: समुद्री हरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >