आज इन 7 राशियों की चमकेगी किस्मत, इनको रहना होगा सतर्क, पढ़ें 26 मार्च का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 March 2026: आज 26 मार्च 2026, दिन गुरुवार है. आज का दिन बहुत ही पावन है, क्योंकि चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि दोपहर तक है और उसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी.

Aaj Ka Rashifal 26 March 2026: आज ग्रहों की स्थिति देखें तो मीन राशि में सूर्य और शनि की युति एक तरफ अनुशासन ला रही है, तो वहीं मिथुन राशि में चंद्रमा और गुरु की युति ‘गजकेसरी योग’ का निर्माण कर रही है. लेकिन कुम्भ राशि में मंगल, बुध और राहु की मौजूदगी कुछ राशियों के लिए बड़े खतरे की घंटी भी बजा रही है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य दीप्ति शर्मा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है. यहां पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

मेष आज का राशिफल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए द्वार खोलने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के प्रथम भाव यानी लग्न में शुक्र का गोचर आपके व्यक्तित्व में आकर्षण भरेगा. करियर की बात करें तो व्यापारियों को बड़ा मुनाफा होगा और नौकरी में नए अवसर मिलेंगे. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ प्रेम और रोमांस चरम पर रहेगा. हेल्थ की बात करें तो माइग्रेन या सिरदर्द की हल्की समस्या हो सकती है, धूप से बचें.

वृषभ आज का राशिफल

वृषभ राशि: आज भारी नुकसान हो सकता है, सचेत रहे. क्योंकि आपकी राशि के द्वादश भाव में स्थित शुक्र और लाभ भाव में बैठे सूर्य-शनि आपके खर्चों को बेकाबू कर सकते हैं. करियर की बात करें तो निवेश के मामले में आज का दिन डरावना साबित हो सकता है, पैसा फंसने के योग हैं. लव लाइफ की बात करें तो जीवनसाथी के साथ अनबन मानसिक तनाव दे सकती है. हेल्थ की बात करें तो खान-पान की शुद्धि रखें, पेट का संक्रमण परेशान कर सकता है.

मिथुन आज का राशिफल

मिथुन राशि: आज आपकी किस्मत का सितारा चमकने वाला है, क्योंकि आपकी राशि में ही चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति की युति ‘गजकेसरी योग’ बना रही है. करियर की बात करें तो जो काम सालों से रुके थे, वे आज पूरे होंगे और प्रमोशन के प्रबल योग हैं. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ रिश्ता और भी गहरा और मजबूत होगा. हेल्थ की बात करें तो आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे, पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी.

कर्क आज का राशिफल

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, क्योंकि आपकी राशि के द्वादश भाव में चंद्रमा और गुरु की स्थिति अनिद्रा और व्यर्थ की भागदौड़ दे सकती है. करियर की बात करें तो कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की साजिशों से सावधान रहें, कोई आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकता है. लव लाइफ की बात करें तो वाणी पर नियंत्रण रखें वरना रिश्ता टूट सकता है. हेल्थ की बात करें तो मानसिक शांति के लिए योग का सहारा लें, आंखों में भारीपन महसूस होगा.

सिंह आज का राशिफल

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा, क्योंकि आपकी राशि में स्थित केतु और लाभ भाव के चंद्रमा-गुरु आपको अचानक धन लाभ कराएंगे. करियर की बात करें तो पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा विवाद सुलझ सकता है और व्यापार में विस्तार होगा. लव लाइफ की बात करें तो घर में किसी मांगलिक कार्य की चर्चा होगी. हेल्थ की बात करें तो दिल के मरीजों को अपनी दिनचर्या का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

कन्या आज का राशिफल

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के दशम भाव में स्थित चंद्रमा और गुरु कार्यक्षेत्र में तो सफलता देंगे, लेकिन छठे भाव के राहु-मंगल शत्रु पैदा करेंगे. करियर की बात करें तो मेहनत का फल मिलेगा, मगर ऑफिस की राजनीति से दूर रहें. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर का व्यवहार आपको थोड़ा परेशान कर सकता है. हेल्थ की बात करें तो त्वचा संबंधी एलर्जी या इन्फेक्शन होने की संभावना है.

तुला आज का राशिफल

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक शांति और भाग्य लेकर आया है, क्योंकि आपकी राशि के नवम भाव में चंद्रमा और बृहस्पति का गोचर आपकी सोई हुई किस्मत को जगाएगा. करियर की बात करें तो उच्च शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों और विदेश व्यापार करने वालों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. हेल्थ की बात करें तो कमर दर्द या पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है.

वृश्चिक आज का राशिफल

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है, सचेत रहें. क्योंकि आपकी राशि के अष्टम भाव में स्थित चंद्रमा और गुरु अचानक किसी बड़ी मुसीबत का संकेत दे रहे हैं. करियर की बात करें तो कार्यक्षेत्र में बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं, धैर्य से काम लें और नया निवेश टाल दें. लव लाइफ की बात करें तो किसी पुरानी बात को लेकर पार्टनर से बड़ा झगड़ा हो सकता है. हेल्थ की बात करें तो वाहन चलाते समय बहुत सावधानी बरतें, चोट लगने का डर है.

धनु आज का राशिफल

धनु राशि: आज का दिन आपके दांपत्य जीवन के लिए वरदान साबित होगा, क्योंकि आपकी राशि के सप्तम भाव में चंद्रमा और गुरु की युति रिश्तों में मिठास घोलेगी. करियर की बात करें तो पार्टनरशिप में किया गया व्यापार आपको मालामाल कर सकता है. लव लाइफ की बात करें तो अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. हेल्थ की बात करें तो स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, बस जंक फूड से दूरी बनाए रखें.

मकर आज का राशिफल

मकर राशि: आज आपको शत्रुओं से बहुत सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि आपकी राशि के छठे भाव में स्थित चंद्रमा और गुरु गुप्त विरोधियों को सक्रिय कर सकते हैं. करियर की बात करें तो बैंक से जुड़े लेनदेन में सावधानी बरतें और दस्तावेजों पर बिना पढ़े साइन न करें. लव लाइफ की बात करें तो शक के कारण रिश्तों में दरार आ सकती है, पार्टनर पर भरोसा रखें. हेल्थ की बात करें तो लीवर या किडनी से जुड़ी समस्याओं के प्रति सचेत रहें.

कुम्भ आज का राशिफल

कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद सावधानी बरतने वाला है, क्योंकि आपकी राशि में मंगल, बुध और राहु का विस्फोटक योग बना हुआ है. करियर की बात करें तो आपके गलत फैसले व्यापार में भारी घाटा करा सकते हैं, किसी भी बड़े बदलाव से बचें. लव लाइफ की बात करें तो छोटी सी बात का बतंगड़ बन सकता है, चुप रहना ही बेहतर है. हेल्थ की बात करें तो अचानक बीपी बढ़ना या सिर में तेज दर्द की समस्या हो सकती है.

मीन आज का राशिफल

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए काफी भावुक और चुनौतीपूर्ण रहेगा, क्योंकि आपकी राशि में सूर्य और शनि की युति आपको मानसिक तनाव दे सकती है. करियर की बात करें तो कार्यक्षेत्र में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है, काम में गलती न करें. लव लाइफ की बात करें तो परिवार और पार्टनर के बीच तालमेल बिठाने में दिक्कत आएगी. हेल्थ की बात करें तो सर्दी-जुकाम और फेफड़ों से जुड़ी तकलीफ परेशान कर सकती है.

Also Read: लव राशिफल 26 मार्च 2026: आज इन राशियों की लव लाइफ में आएगी खुशियां, किसे मिलेगा रोमांटिक पल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >