मकर राशि वालों के सुख-साधनों में वृद्धि होगी, जानें आज 25 फरवरी 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 february 2025: आज तारीख है 25 फरवरी 2025 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, ज्‍योतिष डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

Aaj Ka Rashifal 25 february 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

मेष- सुख-सुविधाओं के साधन उपलब्ध होंगे.आर्थिक लाभ की संभावना है.व्यापारिक यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी, और पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव होंगे.विपरीत परिस्थितियों में सुधार आएगा, और प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा.लोकप्रियता में वृद्धि होगी, अधूरे कार्य पूरे होंगे, और धन लाभ की संभावना बनी रहेगी.

वृष- कार्यक्षेत्र में अनुकूल माहौल बनेगा, और जो कार्य आपने सोचा है, वह पूरा होगा.मान, यश, प्रतिष्ठा, उपहार और पुरस्कार की प्राप्ति होगी.लाभकारी वातावरण की शुरुआत हो रही है, और नए कार्य में लाभ मिलेगा.गुप्त शत्रुओं के षड्यंत्र विफल होंगे, और परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे.

मिथुन- प्रभावशाली व्यक्तियों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा.मन प्रसन्न रहेगा.सद्भावनाएं और शुभ संदेश मिलेंगे, उद्योग-व्यापार में सफलता प्राप्त होगी, और गृहोपयोगी वस्तुओं का संचय किया जाएगा.भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी, और परिवार में विवाह आदि शुभ कार्यों की योजना बनेगी.

कर्क-विद्या-सम्बंधित बुद्धि और प्रतिभा का विकास होगा, परीक्षा और प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त होगी, परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा, वांछित उन्नति के लिए मार्ग प्रशस्त होगा, नए लोगों से संपर्क स्थापित होगा जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा.पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा.

भौम प्रदोष व्रत के दिन ना करें ये गलतियां, नाराज हो सकते हैं शिव जी

सिंह-परिश्रम और प्रयास के माध्यम से आजीविका के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी, आत्मबल और कर्मबल में वृद्धि होगी, विपरीत परिस्थितियों में सुधार होगा, बिगड़े हुए कार्यों में सुधार आएगा, व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ होगा, परिवार के साथ भ्रमण और मनोरंजन के अवसर मिलेंगे.गृह, भूमि और वाहन से सुख प्राप्त होगा.

कन्या-नौकरी और व्यापार की स्थिति में सुधार होगा, नई आशाओं का उदय होगा, धैर्य और साहस से सभी कार्य पूर्ण होंगे, धन के आगमन के अवसर बढ़ेंगे, नौकरी में उत्साह रहेगा, दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.भ्रमण और मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे.

तुला-परिस्थितियों में सुधार की संभावना है, नौकरी में परिवर्तन संभव है, विभिन्न समस्याओं का समाधान होगा, और परिश्रम से इच्छित सफलता की ओर बढ़ते रहेंगे.आर्थिक संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे, लेकिन पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन में अधिक खर्च करना पड़ सकता है.

वृश्चिक-स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है, राजनीतिक संपर्कों का प्रभाव बढ़ेगा, चिंतित इच्छाओं की पूर्ति होगी, नौकरी में शुभ परिवर्तन आएगा, आर्थिक लाभ होगा, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा होगी, मित्रों और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, और भूमि-जायदाद से संबंधित कार्य सफल होंगे.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी यहां पढ़ें: झारखंड के इस मंदिर में पूरी होती है मनोकामना, पाहन करते हैं मुंडारी भाषा में मंत्रोच्चार

धनु-आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी, सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों के लिए कुछ विशेष करने का अवसर मिलेगा, और किसी बड़े योजना को साकार करने में कई लोगों का सहयोग प्राप्त होगा.धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

मकर-आपकी आर्थिक चिंताएं समाप्त होंगी, साहसिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, संतान से शुभ समाचार मिलेंगे, पारिवारिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी, विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी, और सामाजिक-राजनीतिक संपर्कों से लाभ होगा.बकाया राशि की प्राप्ति संभव है.

कुंभ-आपके लाभकारी प्रयास सफल होंगे, परिवार और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, आत्म-सम्मान और आत्म-निर्भरता में वृद्धि होगी, आय में बढ़ोतरी होगी, नए परिचयों का अवसर मिलेगा, घर में सुख-शांति का माहौल बनेगा, हालांकि आय से खर्च अधिक हो सकते हैं, दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है, और संतान से कुछ कष्ट हो सकते हैं.

मीन-आपको चिंताजनक वातावरण से मुक्ति मिलेगी, मेहनत का फल मिलेगा, कार्यक्षेत्र में प्रशंसा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, आपके धैर्य, गंभीरता और सहनशीलता के कारण परिवार में महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे.नौकरी में सहयोगियों के साथ मनमुटाव की संभावना है.                          

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >