चंद्रमा बदलेंगे राशि, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और धन लाभ के संकेत

Aaj ka Rashifal: आज चंद्रमा के राशि परिवर्तन और शुभ योग से कई राशियों को धन लाभ, तरक्की और खुशखबरी मिल सकती है. जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल.

Aaj ka Rashifal: आज सोमवार, 23 फरवरी है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि चल रही है. आज चंद्रमा पहले मेष राशि में रहेंगे और बाद में वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. इस राशि परिवर्तन और शुभ योगों के कारण कई लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है. धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं और कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है. आज का दिन कुछ राशियों के लिए खास रहने वाला है. ऐसे में आइए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आसान राशिफल.

मेष राशि

आज आपका दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा. आप अपने काम पूरे जोश के साथ करेंगे. नौकरी में आपके काम की सराहना हो सकती है. धन लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.

वृषभ राशि

आज आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है. नौकरी और व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी. कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. सेहत का ध्यान रखें और लापरवाही न करें.

मिथुन राशि

आज आप नई योजनाएं बना सकते हैं. दोस्तों का सहयोग मिलेगा. पैसों के मामलों में सावधानी रखना जरूरी है. यात्रा का योग बन सकता है, जिससे आपका मन खुश रहेगा.

कर्क राशि

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में खुशी और शांति बनी रहेगी. नौकरी या पढ़ाई में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है.

सिंह राशि

आज आपको सोच-समझकर काम करना होगा. ऑफिस में काम बढ़ सकता है. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है. जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपको खुशी मिलेगी.

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है.

तुला राशि

आज आपका दिन व्यस्त रह सकता है. धन आएगा लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं. कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें. परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

वृश्चिक राशि

आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा. कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

धनु राशि

आज भाग्य आपका साथ देगा. नौकरी में आपकी तारीफ हो सकती है. व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है. यात्रा का योग बन सकता है और किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है.

मकर राशि

आज आपको धैर्य बनाए रखना होगा. आपकी मेहनत का फल जल्द मिल सकता है. पैसों के मामलों में सावधानी रखें. सेहत का ध्यान रखें और बाहर का खाना खाने से बचें.

कुंभ राशि

आज नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा है. आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. दोस्तों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. किस्मत का साथ मिलने से आपके काम बनेंगे.

मीन राशि

आज आपका दिन अच्छा रह सकता है. आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिला सकती है. नौकरी और व्यापार में सुधार होगा. परिवार में खुशी रहेगी. निवेश सोच-समझकर करें.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Consultation: 8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >