Aaj Ka Rashifal,21 फरवरी 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़ें अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 21 फरवरी 2024: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें. आज तारीख है 21 फरवरी 2024 दिन बुधवार और आप अपना […]

Aaj Ka Rashifal, 21 फरवरी 2024: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें. आज तारीख है 21 फरवरी 2024 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल  जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र किसी बात को लेकर निराश रह सकते हैं. मुख्यतया होटल मैनेजमेंट के छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे व अपने लिए नए विकल्पों की खोज में रहेंगे.प्रमाद न करें. व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है. भाइयों की मदद मिलेगी. संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें.

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिनका विवाह हो चुका हैं उन्हें अपने जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा तथा वे इससे संतुष्ट दिखाई देंगे. आपके साथी के द्वारा हर क्षेत्र में आपकी सहायता की जाएगी जिससे दोनों के बीच आपसी प्रेम और बढ़ेगा. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा.

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
प्रेम जीवन के लिए आज का दिन उत्तम हैं व आप अपने साथी के प्रति ईमानदार रहेंगे. जिनका विवाह हो चुका हैं वे अपने साथी के प्रति भावुक हो सकते हैं व उनके लिए कुछ नया करने का प्रयत्न करेंगे.व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें. संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. बेरोजगारी दूर होगी. धन की आवक बनी रहेगी.

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं जिस कारण तनाव में जा सकते हैं. ऐसे समय में स्वयं पर विश्वास बनाये रखे तथा धैर्य से काम ले.भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा. फालतू खर्च होगा. भागीदारी के प्रस्ताव आएंगे. दिनचर्या नियमित रहेगी. यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे.

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप मानसिक रूप से कुछ तनाव में रह सकते हैं लेकिन आत्म-विश्वास में कोई कमी नही आएगी. कोई बात परेशान तो करेगी लेकिन यदि उसे किसी अपने के साथ साँझा करेंगे तो बेहतर परिणाम मिलेंगे.शत्रु शांत रहेंगे. धनार्जन होगा. आज विशेष लाभ होने की संभावना है. मेहनत का फल मिलेगा. कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी.

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
रिलेशन में रह रहे लोगों को अपने साथी की ओर से कुछ अच्छा उपहार मिलने की संभावना है. पेट सबंधी  कोई समस्या हो सकती हैं जैसे कि दस्त, कब्ज, गैस बनना, अपच इत्यादि.प्रतिष्ठा बढ़ेगी. मान बढ़ेगा. मेहमानों का आवागमन होगा. उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी. प्रसन्नता रहेगी. जल्दबाजी न करे.

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
यदि अभी आप कॉलेज के प्रथम या द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रहे हैं तो आप अपनी पढ़ाई को लेकर आशंकित रहेंगे तथा आगे क्या किया जाए और क्या नही, इसी दुविधा में रहेंगे. ऐसे में इस बारे में ज्यादा सोचने की बजाये अपने सीनियर का मार्गदर्शन लेंगे तो ज्यादा बेहतर रहेगा.चिंता बनी रहेगी. व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें. क्रोध पर नियंत्रण रखें.

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 5

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
भाई-बहन के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता हैं, इसलिये उनके साथ स्नेहपूर्वक व्यवहार रखे व उनकी बात को ध्यान से सुने. परिवार में संपत्ति को लेकर कोई पुरानी बात छिड़ सकती हैं जिससे सभी के मन में आशंका बनी रहेगी.यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे. भेंट आदि की प्राप्ति होगी. कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी.

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के मन में भविष्य को लेकर आशंका बनी रहेगी लेकिन उन्हें अपने काम से संतुष्टि होगी. प्राइवेट जॉब करने वाले अपने काम में ज्यादा ध्यान देंगे व कंपनी के प्रति अच्छा रवैया रखेंगे जिससे बॉस के सामने प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपके ऊपर मंगल भारी हैं जिससे व्यापर में थोड़ा बहुत घाटा होने की संभावना हैं. बाज़ार में आपको लेकर नकारात्मक छवि बन सकती हैं जिससे आपके हाथ से कई व्यापारिक समझौते निकल सकते हैं. धनार्जन होगा. प्रमाद न करें. संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे.
शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

स्कूल में पढ़ रहे छात्र आज के दिन अपने लिए नए उपायों को खोजेंगे व उसमें अपना समय देंगे. कुछ चुनौतियां आपके मार्ग में आ सकती हैं लेकिन आप उनका डटकर सामना करेंगे.समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए. नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. नई योजना बनेगी.

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मानसिक दबाव आप पर हावी हो सकता हैं जिस कारण आपका स्वभाव भी अपेक्षाकृत गुस्सैल रह सकता है. ऐसे में किसी के साथ झगड़ने या उलझने से बचे अन्यथा बाद में आपको ही इसको लेकर पछतावा होगा.रुके कार्य बनेंगे. जोखिम न लें. वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा.

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >