Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: आज ग्रहों की स्थिति काफी हलचल भरी है. मीन राशि में सूर्य, चंद्रमा, शुक्र और शनि का अद्भुत मिलन हो रहा है, तो वहीं कुम्भ राशि में मंगल, बुध और राहु की त्रिग्रही युति बनी हुई है. ग्रहों का यह खेल कुछ राशियों के लिए सुनहरे अवसर लाया है, तो कुछ के लिए बड़ी चेतावनी. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य दीप्ति शर्मा से आपकी राशि का हाल.
आज का मेष राशिफल
मेष राशि: आज का दिन आपकी किस्मत के बंद ताले खोल सकता है, क्योंकि आपकी राशि के द्वादश भाव में स्थित चंद्रमा और सूर्य-शनि की युति आपको विदेश से जुड़े कार्यों में बड़ी सफलता दिलाएगी. करियर की बात करें तो आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर बनेगें. लव लाइफ की बात करें तो आज आपके पार्टनर के साथ किसी गुप्त यात्रा की योजना बन सकती है. हेल्थ की बात करें तो आँखों में जलन या नींद की कमी आपको परेशान कर सकती है.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
आज का वृषभ राशिफल
वृषभ राशि: आज आपको बहुत संभलकर रहने की जरूरत है, क्योंकि आपकी राशि के एकादश भाव में चंद्रमा के साथ शनि की मौजूदगी आपके बनते कामों में आखिरी वक्त पर रुकावट डाल सकती है. करियर की बात करें तो आज आपके कार्यक्षेत्र में राजनीति का शिकार बन सकते हैं. लव लाइफ की बात करें तो आज किसी पुराने विवाद के कारण रिश्तों में खटास आ सकती है. हेल्थ की बात करें तो आज खान-पान में लापरवाही के कारण पेट के रोग उभर सकते हैं.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हरा
आज का मिथुन राशिफल
मिथुन राशि: आज का दिन आपके व्यक्तित्व में चार चाँद लगा देगा, क्योंकि आपकी राशि के दशम भाव में स्थित चंद्रमा और मीन राशि के ग्रहों का प्रभाव आपको करियर में नई ऊंचाइयां देगा. करियर की बात करें तो आज आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. लव लाइफ की बात करें तो आज आपको अपना मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है. हेल्थ की बात करें तो मानसिक शांति बनी रहेगी और आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
आज का कर्क राशिफल
कर्क राशि: आज भारी नुकसान के संकेत मिल रहे हैं, सावधान रहें. क्योंकि आपकी राशि के नवम भाव में सूर्य-शनि की युति आपके भाग्य को कमजोर कर रही है. करियर की बात करें तो आज आपके निवेश में बड़ा घाटा हो सकता है, कोई भी जोखिम न लें. लव लाइफ की बात करें तो जीवनसाथी के साथ थोड़ी तालमोल की स्थिति बन सकती है. हेल्थ की बात करें तो जोड़ों के दर्द और हड्डियों की समस्या आज आपको रुला सकती है.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
आज का सिंह राशिफल
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं होगा. क्योंकि लग्न के केतु और अष्टम के चंद्रमा के बावजूद, मीन राशि के शुक्र आपकी रक्षा करेंगे. करियर की बात करें तो आज आपको गुप्त धन या विरासत से आपको लाभ मिलने के प्रबल योग हैं. लव लाइफ की बात करें तो रिश्तों में रोमांस की वापसी होगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा. हेल्थ की बात करें तो आज स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
आज का कन्या राशिफल
कन्या राशि: आज का दिन आपके रिश्तों के लिए खतरे की घंटी बजा रहा है. क्योंकि आपकी राशि के सप्तम भाव में शनि और चंद्रमा की युति ‘विष योग’ जैसी स्थिति बना रही है. करियर की बात करें तो आज आपके व्यापार में अड़चनें आ सकती हैं. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ बड़ा झगड़ा होने की संभावना है, शांत रहना ही बेहतर होगा . हेल्थ की बात करें तो तनाव के कारण बीपी (BP) बढ़ सकता है.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हरा
आज का तुला राशिफल
तुला राशि: आज आप अपनी चतुराई से जीत हासिल करेंगे. क्योंकि आपकी राशि के छठे भाव में स्थित चंद्रमा और मीन राशि के अन्य ग्रह आपको शत्रुओं पर विजयी बनाएंगे. करियर की बात करें तो आज विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी. लव लाइफ की बात करें तो आज प्रेम संबंधों में एक नया मोड़ आएगा जो सुखद रहेगा. हेल्थ की बात करें तो आज आपको मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए घरेलू उपचार अपनाना आपके लिए अच्छा रहेगा.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी
आज का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि: आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है. क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में स्थित चंद्रमा और शुक्र आपकी रचनात्मकता को चरम पर ले जाएंगे. करियर की बात करें तो आज आपको संपत्ति या वाहन के सौदे में बड़ा मुनाफा हो सकता हैं. लव लाइफ की बात करें तो आज पार्टनर के साथ यादगार पल बिताएंगे और प्रेम विवाह की बात पक्की हो सकती है. हेल्थ की बात करें तो आज आप दिन भर आपने आप को तरोताजा महसूस करेंगे.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला
आज का धनु राशिफल
धनु राशि: आज आपको मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आपकी राशि के चतुर्थ भाव में सूर्य और शनि का गोचर घरेलू कलह का कारण बन सकता है. करियर की बात करें तो आज आपके सहकर्मी आपको कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत करने पर मजबूर करेंगे. लव लाइफ की बात करें तो आज पार्टनर की कोई पुरानी बात आज आपके मन को दुखी कर सकती है. हेल्थ की बात करें तो आज सीने में जकड़न या फेफड़ों से संबंधित परेशानी हो सकती है.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
आज का मकर राशिफल
मकर राशि: आज का दिन आपके साहस और पराक्रम की परीक्षा लेगा, क्योंकि आपकी राशि के तृतीय भाव में ग्रहों का जमघट आपको जोखिम लेने के लिए उकसाएगा. करियर की बात करें तो आज अचानक धन खर्च हो सकता हैं, बजट का ध्यान रखें. लव लाइफ की बात करें तो आज आपके छोटे भाई-बहनों या पार्टनर के सहयोग से आपका कोई बड़ा काम बन जाएगा. हेल्थ की बात करें तो आज आपके गले या गर्दन में समस्या हो सकती है, ठंडी चीजों से बचें.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा
आज का कुंभ राशिफल
कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए धन के मामले में भारी पड़ सकता है, सावधान रहें. क्योंकि आपकी राशि में स्थित मंगल और राहु आपको भ्रमित कर गलत निर्णय दिला सकते हैं. करियर की बात करें तो आज धन के फंसने का संकेत दे रहे हैं, उधार देने से बचें. लव लाइफ की बात करें तो आपकी कड़वी वाणी पार्टनर का दिल दुखा सकती है. हेल्थ की बात करें तो आज मुख के रोग या आंखों में इंफेक्शन होने की संभावना है.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: बैंगनी
आज का मीन राशिफल
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए ऐतिहासिक साबित हो सकता है. क्योंकि आपकी राशि में ही सूर्य, चंद्रमा, शुक्र और शनि का मिलन हो रहा है. करियर की बात करें तो आज कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. लव लाइफ की बात करें तो आकर्षण बढ़ेगा और आप पार्टनर को कोई कीमती उपहार दे सकते हैं. हेल्थ की बात करें तो आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: आसमानी
Also Read: लव राशिफल 19 मार्च 2026: आज इन राशियों की लव लाइफ में आएगा रोमांस, जानें किसे मिलेगा खास तोहफा
