कुंभ राशि वाले किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, जानें आज 11 फरवरी 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 February 2025: आज तारीख है 11 फरवरी 2025 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, दैवज्ञ ज्‍योतिषी श्रीपति त्रिपाठी बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

Aaj Ka Rashifal 11 February 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

मेष -आज आपके परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा,आप अपनें आपको गौरवान्वित महसूस करेंगे. शरीर से सभी आलसपन दूर हो जायेंगे. किसी सच्चे मित्र से सहयोग मिलेगा, ईश्वर पर भरोसा रखें सभी कार्य सफल होंगे.
शुभ अंक – 4 शुभ रंग- पीला

वृष- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, मनचाहा फल की प्राप्ति होगी. मन में सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा. किसी बात को लेकर अपने परिवार के सदस्यों से मतभेद हो सकत हैं.
शुभ अंक – 8 शुभ रंग – नीला

कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय 

मिथुन – शिक्षा के क्षेत्र में काफ़ी तेज़ी से आगे बढ़ेंगे. शारारिक एवं मानसिक तनाव से मुक्ती मिलेंगी. मन आनंदमय रहेगा, नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. नई- नई जगहों पर जानें का अवसर प्राप्त होगा.
शुभ अंक – 5 शुभ रंग – पीला

कर्क – आज आपका किसी नए मेहमान से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा. अपनो के प्रति प्यार बढ़ेगी, कार्य के क्षेत्र में सभी योजनाओं पर अच्छे से कार्य कर सकेंगे. मन की सभी अभिलाषा पूरी होगी.
शुभ अंक – 9 शुभ रंग – नीला

सिंह – मेहनत और ईमानदारी से कार्यों में सुधार आयेगी. सामाजिक ज्ञान की प्राप्ति होगी, आपने से बड़े सगे संबंधियों से कुछ नए सीखने को मिलेगा. कार्यों के प्रति लगाव बढ़ेगा, मन शांत रहेगा.
शुभ अंक – 1 शुभ रंग – नीला

कन्या – रोजी- रोटी के क्षेत्र में काफ़ी तेज़ी से कामयाबी हासिल होंगे. पड़ोसियो से सहयोग मिलेगा. मन से सभी विकार दूर होंगे. गर्दन के दर्द से छुटकारा मिलेगी, बेवजह किसी कानूनी प्रक्रिया में न पड़े.
शुभ अंक – 5 शुभ रंग – सफ़ेद

तुला – आज आपका सारा कार्य पूर्ण होंगे. मनचाहा फल की प्राप्ति होगी, सभी मनोरथ सिद्ध होंगे. आस- पास में घटी घटना आपकों प्रभावित कर सकता हैं, अपने मन को शांत रखें. आर्थिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा. नई नौकरी का अवसर प्राप्त होगा.
शुभ अंक -3 शुभ रंग – हरा

वृश्चिक:- आज आप किसी कठिन कार्यों को करने में सफलता हासिल करेंगे. किसी नए संबंध में जुड़ने का अवसर मिलेगी. आपसी रंजिसों से बचें, बेवजह किसी दूसरे के झगड़ों से बचें.
शुभ अंक – 3 शुभ रंग – आसमानी

धनु – कई दिनों से कर रहे कार्यों में आज आपकों सफलता मिलेगी. रुके हुए कार्य में वृद्धि होगी. परिवार में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा, सुख की अनुभूति होगी. मानसिक तनाव से बचने की आवश्यकता है. व्यर्थ की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें.
शुभ अंक – 6 शुभ रंग – नीला

मकर – नए कार्यों को करने में सफलता मिलेगी, किसी मित्र के सहयोग से बिगड़ा काम बन सकता है. किसी भी व्यक्ति से बात करते समय अपने शब्दों के उच्चारण पर ध्यान दें. वाद- विवाद से बचने की कोशिश करें.
शुभ अंक – 5 शुभ रंग – ब्लू

कुंभ – किसी बात को लेकर आपका मन थोड़ा उदास रहेगा. मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे, किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे.
शुभ अंक – 7 शुभ रंग – बैंगनी

मीन – आज आपकों जमीनी विवादों से छुटकारा मिलेगी, कई वर्षो से ग्रसित बीमारियों से छूटकारा मिलेगी. मन थोड़ा व्याकुल रहेगा , मानसिक तनाव से बचेंगे. आप अपनें काम के प्रति लगाव रखें. मन में सोचा गया सारा कार्य पूर्ण होगा.
शुभ अंक – 4 शुभ रंग – काला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >