Aaj Ka Kumbh Rashifal 10 April 2024: आज का दिन आनंदमय रहने वाला है, तरक्की का योग

Aaj ka kumbh rashifal 10 April 2024: कुंभ राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

Aaj Ka Kumbh Rashifal 10 April 2024: कुंभ राशि- आज का दिन आनंदमय रहने वाला है. आज आप तरक्की पाने की जी तोड़ मेहनत करेंगे. आज आप बिज़नस-व्यापार में तमाम तरह के उतार-चढ़ाव के बीच कार्यो को गति देने में सफल होंगे. आज आपको अपनी वाणी व व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा. दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन सुखमय रहेगा. आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी. आपको चारों ओर से शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे, किसी कार्य को लेकर भाग दौर करनी पड़ सकती है. आपके परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा, छोटी- छोटी बातों को लेकर ज्यादा चिंतित न होए .
पीला शुभ अंक -5
शुभ रंग -पीला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >