कर्क राशिफल 28 फरवरी 2026: करियर के लिहाज से आज का दिन शानदार, नौकरी में पदोन्नति के योग

Aaj Ka Kark Rashifal 28 Febuary 2026: आज 28 फरवरी 2026, दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. आइए जानते हैं, कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन.

Aaj Ka Kark Rashifal 28 Febuary 2026: आज चंद्रमा का स्वराशि कर्क में गोचर, युवाओं के लिए मानसिक द्वंद्व और भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है. आज चंद्रमा कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु का पंचग्रही योग डिजिटल और सोशल मीडिया की दुनिया में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है. केतु सिंह राशि में स्तिथ है. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि वालों के करियर-बिजनेस, लव लाइफ और हेल्थ का हाल.

कर्क राशि- आपकी ही राशि में चंद्रमा का होना आपको इमोशनल बनाएगा पर मंगल की दृष्टि गुस्सा बढ़ा सकती है. आज आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा या गुस्सैल रह सकता है जिससे पार्टनर या दोस्त परेशान हो सकते हैं. अपनी भावनाओं पर काबू रखें. करियर के लिहाज से दिन बढ़िया है और जॉब करने वालों को उंचा पद मिलने के योग हैं. अपनी सेहत और डाइट का ख्याल रखें.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: आपकी ही राशि में चंद्रमा का गोचर आपको बहुत प्रभावशाली व्यक्तित्व प्रदान कर रहा है. करियर के लिहाज से आज का दिन शानदार है; नौकरीपेशा युवाओं को आज कोई ऊँचा पद या बड़ी जिम्मेदारी मिलने के प्रबल योग हैं. हालांकि, मंगल की दृष्टि की वजह से ऑफिस में सीनियर्स के साथ बात करते समय अपने लहजे पर काबू रखें वरना बनी-बनाई साख बिगड़ सकती है.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में इमोशनल ड्रामा और गुस्सा दोनों देखने को मिल सकता है. चंद्रमा आपको भावुक बनाएगा तो मंगल की दृष्टि आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन लाएगी, जिससे पार्टनर के साथ छोटी सी बात पर अनबन हो सकती है. अपनी भावनाओं पर काबू रखें और पार्टनर की स्थिति को भी समझने की कोशिश करें. शाम को साथ बैठकर बातचीत करना ही सबसे अच्छा समाधान है.

हेल्थ: स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन मिश्रित रहेगा. मन तो खुश रहेगा लेकिन गुस्से की वजह से बीपी बढ़ सकता है. अपनी डाइट में ठंडी और ताजी चीजों को शामिल करें. जंक फूड से पूरी तरह परहेज करें वरना पेट की समस्या आपके उत्साह को कम कर सकती है. सुबह की सैर और प्राणायाम आज आपके गुस्से को शांत रखने में बहुत मदद करेंगे.

सावधानी: जल्दबाजी में कोई भी व्यावसायिक या व्यक्तिगत निर्णय न लें, शांति से काम लें.

उपाय: शिवलिंग पर जल में काले तिल मिलाकर चढ़ाएं और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जप करें.

शुभ अंक- 9.
शुभ रंग- जामुनी

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 28 फरवरी 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >