Aaj Ka Kanya Rashifal 09 Febuary 2026: कन्या (Virgo)- बुध का कुंभ में होना आपको स्मार्ट बनाएगा, लेकिन मकर के ग्रह लेनदेन में रिस्क दिखा रहे हैं. आज पैसों के मामले में ‘कैलकुलेटिव’ रहें. बिजनेस या ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय सावधानी बरतें, वरना कोई आपको चूना लगा सकता है. ऑफिस या कॉलेज में चल रही रुकावटें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी.
करियर-बिजनेस: राशि स्वामी बुध कुंभ में हैं, जो आपको डिजिटल डील्स और ऑनलाइन बिजनेस में बहुत स्मार्ट बनाएंगे. हालांकि, मकर के ग्रहों का प्रभाव लेनदेन में जोखिम दिखा रहा है, इसलिए आज किसी भी बड़े एग्रीमेंट पर बिना जांच-परख के साइन न करें. ऑफिस में रुकी हुई फाइलें और काम आज गति पकड़ेंगे.
लव लाइफ: आज आप लव लाइफ में बहुत कैलकुलेटिव हो सकते हैं, जो पार्टनर को थोड़ा अखर सकता है. रिश्तों में भावनाओं को ज्यादा जगह दें, न कि हिसाब-किताब को. शाम को पार्टनर के साथ किसी शांतिपूर्ण जगह पर समय बिताएं, इससे आपकी आपसी समझ बढ़ेगी और मन की उलझनें भी दूर होंगी.
हेल्थ: बुध की स्थिति त्वचा से जुड़ी कोई एलर्जी या नसों में खिंचाव दे सकती है. सेहत के प्रति सतर्क रहें और तनावपूर्ण स्थितियों से बचें. भरपूर पानी पीना और समय पर नींद लेना आज आपकी कार्यक्षमता को बढ़ाएगा. आंखों की रोशनी और नसों के लिए आज योगाभ्यास करना बहुत लाभकारी रहेगा.
सावधानी: ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें, फ्रॉड होने का खतरा है.
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और ‘विष्णु सहस्रनाम’ का पाठ करें.
शुभ अंक- 4. शुभ रंग- सफेद
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- पंचांग 9 फरवरी 2026: आज है जानकी जयंती और कालाष्टमी व्रत, जानें शुभ समय, राहुकाल- पूजा टाइम
Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि
