Twinkle Khanna Birthday: 50 की हुईं ट्विंकल खन्ना, समुद्र के अंदर परिवार संग यूं मनाया बर्थडे,फैंस बोले-जलपरी

1 / 1
Twinkle Khanna Birthday: 50 की हुईं ट्विंकल खन्ना, समुद्र के अंदर परिवार संग यूं  मनाया बर्थडे,फैंस बोले-जलपरी
फुल स्क्रीन में देखें

Twinkle Khanna Birthday: 50 की हुईं ट्विंकल खन्ना, समुद्र के अंदर परिवार संग यूं मनाया बर्थडे,फैंस बोले-जलपरी

Twinkle Khanna Birthday: फिल्म स्टार राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी और अक्षय कुमार की पत्नी, एक्ट्रेस, राइटर और इंटीरियर डिजाइनर ट्विंकल खन्ना का आज जन्मदिन है. एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो समुद्र के अंदर दिख रही है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस, राइटर और इंटीरियर डिजाइनर ट्विंकल खन्ना आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही है. एक्ट्रेस फिल्म स्टार राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी है और अक्षय कुमार की पत्नी.

ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने पूरे परिवार के संग समुद्र के अंदर स्नॉर्कलिंग करती दिख रही है. वीडियो में अक्षय और उनके दोनों बच्चे आरव और नितारा भी दिखी.

वीडियो में ट्विंकल अपने पति अक्षय कुमार को किस करते दिखी. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘अपने 50वें बर्थडे पर जब मैं अपने आस-पास की दुनिया और अपने परिवार को देखती हूं, तो मेरी आंखें और दिल अभी भी आश्चर्य से भर जाते हैं.

आगे एक्ट्रेस लिखती है, ”लोग महान दार्शनिकों का हवाला दे सकते हैं, लेकिन मैं फाइंडिंग निमो की डोरी का फॉलो करती हूं. चाहे जीवन कुछ भी लाए, वह कहती है बस तैरते रहो. रोमांच कभी खत्म न हो.”

अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल के पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, जलपरी. एक यूजर ने लिखा, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!! आशा है कि आप हमेशा की तरह अद्भुत और मजेदार बनी रहेंगी.

एक्ट्रेस फिल्मों से दूर है और अब वो एक सफल इंटीरियर डिजाइनर, लेखक और फिल्म निर्माता हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी चौथी किताब ‘वेलकम टू पैराडाइज’ लॉन्च की.

ट्विंकल को किताबें पढ़ना बहुत पसंद है. अब तक उनकी चार किताबें आ चुकी है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है. एक्ट्रेस अक्सर किताबों के रिव्यूज भी करती है.

ट्विंकल के बेटे का नाम आरव है, जो 21 साल का हो गया है. एक्ट्रेस ने अपने बेटे के बर्थडे पर पोस्ट शेयर कर लिखा था, जन्मदिन मुबारक हो मेरे बेटे और आपकी दयालुता बनी रहे.

ट्विंकल अपना जन्मदिन अपने दिवंगत पिता सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ साझा करती हैं. अपने करियर के दौरान, एक्टर ने 150 से अधिक फिल्मों में काम किया, जिसे आज भी उनके फैंस याद करते हैं.

भले ट्विंकल फिल्मों से दूर है, लेकिन अक्षय फिल्मों में काफी एक्टिव है. एक्टर के पास इन दिनों कई फिल्में पाइपलाइन में है, जिसमें बड़े मियां छोटे मियां, हाउसफुल 5 जैसी फिल्में है.

Also Read: Rajesh Khanna: इस एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे राजेश खन्ना, जानें किस वजह से टूट गया था रिश्ता!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >