Hockey World Cup 2023 का रंगारंग आगाज, रणवीर सिंह और दिशा पाटनी संग झूमें हजारों हॉकी प्रेमी, देखें PHOTOS

पुरुषों का हॉकी विश्व कप 2023 बुधवार शाम कटक के खूबसूरत बाराबती स्टेडियम में रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुआ. देश और विदेश से हजारों हॉकी प्रेमी इसके गवाह बने. बॉलीवुड और स्थानीय कलाकारों ने जलवे बिखेरे. रणवीर सिंह और दिशा पाटनी ने लोगों को खूब झुमाया.

By AmleshNandan Sinha | January 12, 2023 9:31 AM
undefined
Hockey world cup 2023 का रंगारंग आगाज, रणवीर सिंह और दिशा पाटनी संग झूमें हजारों हॉकी प्रेमी, देखें photos 9

हॉकी विश्व कप 2023 बुधवार शाम कटक के खूबसूरत बाराबती स्टेडियम में रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुआ. देश और विदेश से हजारों हॉकी प्रेमी इसके गवाह बने. बॉलीवुड और स्थानीय कलाकारों ने जलवे बिखेरे. रणवीर सिंह और दिशा पाटनी ने लोगों को खूब झुमाया.

Hockey world cup 2023 का रंगारंग आगाज, रणवीर सिंह और दिशा पाटनी संग झूमें हजारों हॉकी प्रेमी, देखें photos 10

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, एफआईएच अध्यक्ष तैयब इकराम और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की सभी 16 प्रतिभागी टीमों के सदस्यों के स्वागत के लिए समारोह में मौजूद थे.

Hockey world cup 2023 का रंगारंग आगाज, रणवीर सिंह और दिशा पाटनी संग झूमें हजारों हॉकी प्रेमी, देखें photos 11

इकराम ने अपने संबोधन में ओडिशा को लगातार दो बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए बधाई दी और राज्य को ‘हॉकी की भूमि’ कहा. ओडिशा ने 2018 विश्व कप की मेजबानी भी की थी.

Hockey world cup 2023 का रंगारंग आगाज, रणवीर सिंह और दिशा पाटनी संग झूमें हजारों हॉकी प्रेमी, देखें photos 12

अनुराग ठाकुर ने भव्यता के साथ इस कार्यक्रम की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए ओडिशा सरकार को धन्यवाद दिया और कहा कि भारत और राज्य के लोगों का उत्साह इस खेल के प्रति उनके प्यार को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि केंद्र इस तरह के खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए हमेशा राज्यों को समर्थन देगा.

Hockey world cup 2023 का रंगारंग आगाज, रणवीर सिंह और दिशा पाटनी संग झूमें हजारों हॉकी प्रेमी, देखें photos 13

नवीन पटनायक ने कहा कि ओडिशा लंबे समय से अपनी मेहमाननवाजी के लिए जाना जाता है और उम्मीद है कि हर आगंतुक राज्य में अपने प्रवास की अच्छी यादें लेकर जाएगा. उन्होंने लगातार दो बार पुरुषों के हॉकी विश्व कप की मेजबानी में ओडिशा का समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया.

Hockey world cup 2023 का रंगारंग आगाज, रणवीर सिंह और दिशा पाटनी संग झूमें हजारों हॉकी प्रेमी, देखें photos 14

घंटे भर चलने वाले उद्घाटन समारोह के पहले और बाद खचाखच भरे स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये गये. रणवीर सिंह हाथ में तिरंगा लेकर पूरे मैदान का चक्कर लगाकर दर्शकों को जोश से भर दिया. समारोह की शुरुआत राज्य की एक जनजातीय नृत्य कला के साथ हुई जो कम से कम छह स्थानीय नृत्य रूपों का एक संयोजन था जिसे प्रख्यात नृत्य गुरु अरुणा मोहंती ने कोरियोग्राफ किया था.

Hockey world cup 2023 का रंगारंग आगाज, रणवीर सिंह और दिशा पाटनी संग झूमें हजारों हॉकी प्रेमी, देखें photos 15

उड़िया गायक स्नीति मिश्रा, ऋतुराज मोहंती, लिसा मिश्रा और अभिनेता पति-पत्नी सब्यसाची मिश्रा और अर्चिता साहू सहित कई अन्य कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. शहर भर में महत्वपूर्ण स्थानों पर 16 प्रशंसक पार्क स्थापित किए गए जहां हजारों हॉकी प्रेमी और उत्साही लोगों ने विशाल स्क्रीन पर उद्घाटन समारोह देखा.

Hockey world cup 2023 का रंगारंग आगाज, रणवीर सिंह और दिशा पाटनी संग झूमें हजारों हॉकी प्रेमी, देखें photos 16

सैकड़ों बॉलीवुड गायकों और स्थानीय कलाकारों ने हॉकी विश्व कप थीम गीत गाया जिसे संगीत निर्देशक प्रीतम ने संगीतबद्ध किया था जिन्होंने कुछ अन्य गायकों के साथ मंच पर प्रस्तुति भी दी. इसमें बॉलीवुड अदाकारा दीशा पाटनी भी शामिल थीं. मैच दो स्थानों राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम और भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 13 जनवरी से 29 जनवरी तक होंगे. राउरकेला में 20 मैच होंगे जबकि फाइनल सहित 24 मैच भुवनेश्वर में खेले जाएंगे.

Next Article

Exit mobile version