जेएसएससी सीजीएल रद्द होने पर छात्रों में खुशी
जेपीएससी-जेएसएससी मामले को लेकर दोपहर दो बजे आंदोलनरत छात्रों और सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ सोमवार को वार्ता होनी थी. तभी सूचना मिली कि मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों की प्रोजेक्ट भवन में बैठक बुला ली है. इसलिए वार्ता फिलहाल होल्ड पर रख दी गयी है. फिर लंबे इंतजार के बाद रात करीब 9:30 बजे मुख्यमंत्री ने जेएसएससी सीजीएल रद्द करने की घोषणा कर दी. इसकी घोषणा होते हुए जयपाल सिंह मुंडा स्डिय टे म में अनशन पर बैठेविद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई.
आंदोलन के 23वें दिन जश्न का माहौल
आंदोलन के 23वें दिन अचानक जश्न का माहौल बन गया. तेज बारिश के बीच छात्रों ने तिरंगा लहराया. एक-दूसरे को गुलाल लगाये और जमकर नाचे. करीब 22 दिन पहले तक सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे छात्र देर रात सरकार के समर्थन में नारे लगाते नजर आये. आंदोलन स्थल पर सीजीएल परीक्षा रद्द हुई, भारत माता की जय और सत्यमेव जयते के नारे गूंजते रहे.
छात्रों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े
जश्न के बीच आंदोलन स्थल पर भावुक कर देने वाले दृश्य भी देखने को मिले. कई छात्रों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े. लंबे समय से परीक्षा की निष्पक्षता और जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे इन विद्यार्थियों के पास अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं थे. छात्रों का कहना था कि लंबा संघर्ष आखिरकार रंग लाया है.
