PHOTOS : कल्पना सोरेन पहुंची मां दुर्गा की शरण में, लिया आशीर्वाद, देखें फोटो....

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गिरिडीह स्थित मां दुर्गा के मंदिर में पूजा अर्चना की और मां का आशीर्वाद लिया.

पूर्व सीएम हेमन्त सोरेन की पत्नी सह झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन गिरिडीह पहुंची. वहां उन्होंने बड़ा चौक स्थित श्री रामजानकी मंदिर में पूजा अर्चना की.

कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा से उपचुनाव लड़ रही है. हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद से यह चर्चा थी कि वो जल्द ही राजनीति के मैदान में उतरेंगी.

इस समय चैत्र नवरात्र चल रहा है और मां दुर्गा के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है.

मंदिर में पूजा के बाद कल्पना सोरेन गांधी चौक स्थित श्री श्री छोटकी दुर्गा मंडप में भी मां दुर्गा की पूजा -अर्चना पूजा की.

पूजा -अर्चना पूजा के बाद कल्पना सोरेन बेंगाबाद के लिए रवाना हो गई हैं.

बेंगाबाद में गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ करेगी मुलाकात.

Also Read : 21 को झामुमो की न्याय उलगुलान रैली में आएंगे राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और दीपंकर, कल्पना सोरेन ने संभाली कमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >