Hanuman OTT Release: अब इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी सुपरहिट फिल्म ‘हनुमान’, नोट कर लें तारीख और समय

1 / 1
Hanuman OTT Release: अब इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी सुपरहिट फिल्म ‘हनुमान’, नोट कर लें तारीख और समय
फुल स्क्रीन में देखें

Hanuman OTT Release: अब इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी सुपरहिट फिल्म ‘हनुमान’, नोट कर लें तारीख और समय

Hanuman OTT Release Date: डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘हनुमान’ सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. एक्टर तेजा सज्जा की फिल्म ताबड़तोड़ कमाई भी कर रही है. फिल्म बड़े पर्दे पर अपना जादू दिखा रही है और अब इसके ओटीटी रिलीज को लेकर अपडेट आया है.

तेलुगु सुपर हीरो फिल्म ‘हनुमान‘ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है. फिल्म ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया और लगातार सुर्खियां बटोर रही है.

एक्टर तेजा सज्जा ने मूवी हनुमान में हनुमंथा का किरदार निभाया है, जो एक साधारण इंसान है. उसे अप्रत्याशित रूप से महाशक्तियां प्राप्त होती है और वो अपने भीतर एक नई शक्ति की खोज करता है.

अब फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर नयी जानकारी सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘हनुमान’ 2 मार्च, 2024 को जी5 पर रिलीज किया जा सकता है. हालांकि मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

‘हनुमान’ तेलुगु के अलावा मलयालम, तमिल, हिंदी और कन्नड़ भाषा में रिलीज की गई है. ये फिल्म करीब 2 घंटे 38 मिनट लंबी है.

प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म हनुमान में तेजा सज्जा के अलावा अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार, विनय राय और राज दीपक शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू में तेजा से जब पूछा गया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह किस बात को लेकर बेहद चिंतित थे. एक्टर ने कहा, अंदर से कि मैं किसी दिन एक्शन सीन करते हुए मर जाऊं.

तेजा ने आगे बताया, ‘हम बहुत जोखिम भरे स्टंट कर रहे थे. हमारे पास जो संसाधन थे और जो बाधाएं थीं, उनके कारण हमारे पास कोई बॉडी डबल या हेड रिप्लेसमेंट शॉट नहीं था. आगे तेजा ने कहा, फिल्म में आप जो भी स्टंट देख रहे हैं वो सब मैंने किए है. इसलिए ऐसे कई मौके आए जब मैंने खुद को किनारे पर धकेल दिया लेकिन जैसा कि मैंने कहा, यह सब इसके लायक है.

Also Read: Ashram 4 OTT: हो जाइए तैयार! इस ओटीटी पर रिलीज होगी बॉबी देओल की आश्रम 4, जान लें तारीख

हनुमान ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद तेजा सज्जा ने अपनी फीस बढ़ा दी है. खबरें है कि अब वो 5 करोड़ रुपये की मांग कर रहा है.

Also Read: Merry Christmas से लेकर Hanuman तक, OTT पर रिलीज हुई ये शानदार फिल्में, अभी नोट कर लें तारीख

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >