रामनवमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हुआ गिरिडीह

रामनवमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जयकारों से पूरा गिरिडीह गुंजायमान हो उठा. अखाड़ों के खेल-करतब ने सबका मन मोह लिया. आप भी देखें झांकियां.

हिंदुओं का प्रमुख त्योहार रामनवमी बुधवार को पूरे जिले में आस्थापूर्वक धूमधाम से मनाया गया. पर्व को लेकर हर जगह भगवा ध्वज लहरा रहे थे, तो कहीं शोभायात्रा भी निकाली गयी. भक्ति गीत से पूरा इलाका गुंजायमान रहा.

रामनवमी पर विष्णु के सातवें अवतार की स्मृति

मान्यताओं के अनुसार असुरों के राजा रावण का संहार करने के लिए भगवान विष्णु ने त्रेता युग में भगवान राम के रूप में सातवां अवतार लिया था. चैत्र मास की नवमी को अयोध्या के राजा दशरथ की पहली पत्नी कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया था. इसी दिवस को रामनवमी के रूप में मनाने की परंपरा है.

रामनवमी के अवसर पर शहर की कई अखाड़ा कमेटियों ने भव्य शोभा यात्रा निकाली. जुलूस में शामिल घोड़ा व झांकी लोगों के आकर्षक का केंद्र बने रहे. जय श्रीराम के उद्घोष के साथ जुलूस में शामिल लोग बैंड बाजे की धुनों पर थिरकते रहे. वहीं पूरा इलाका मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भक्ति में लीन रहा.

अखाड़ा कमेटियों की व्यवस्था

श्रद्धालुओं ने अपने घरों की छत और आंगन में विधिवत पूजा-अर्चना कर महावीरी पताका फहराए. रामनवमी के मौके पर अखाड़ा व झांकी निकालने के लिए विभिन्न अखाड़ा कमेटियों की ओर से व्यापक व्यवस्था की गयी थी.

शहरी क्षेत्र के बड़ा चौक स्थित हनुमान मंदिर, मोहलीचुआं, हुट्टी बाजार, हनुमानगढ़, अरगाघाट, सिहोडीह, पपरवाटांड़, बनियाडीह हनुमान मंदिर, शास्त्री नगर, न्यू बरगंडा, बरगंडा, बरमसिया, पचंबा, अलकापुरी के अलावे बसहा बाबा समाधि स्थल समेत कई मंदिरों में महावीरी पताका फहराये गये व पूजा-अर्चना हुई. शहर के बड़ा चौक में विभिन्न अखाड़ा कमेटियों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाये. बुधवार की सुबह और शाम को बड़ा चौक में अखाड़ों ने प्रदर्शन किया.

Also Read : बोकारो में रामनवमी की धूम, चारों ओर गूंजा- एक ही नारा, एक ही नाम, जय श्रीराम जय श्रीराम

Also Read : Ram Navami 2024: बोकारो में रामनवमी का उल्लास, महावीरी झंडों से पटा बाजार, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >