Gadar 2 की सक्सेस पर नसीरुद्दीन शाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- फिल्म की भारी लोकप्रियता परेशान करने वाली…

सनी देओल की गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये. फिल्म ने भारत में 510 करोड़ रुपये से अधिक और दुनिया भर में 600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है और इसे ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया है. हालांकि अब नसीरुद्दीन शाह ने मूवी की सक्सेस पर चुप्पी तोड़ी है.

सनी देओल की गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म ने भारत में अब तक 513 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है और घरेलू स्तर पर 500 करोड़ रुपये तक पहुंचने वाली सबसे तेज हिंदी फिल्म बन गई है.

गदर 2 की सफलता के बारे में बोलते हुए, नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में कहा कि उन्हें फिल्म की ‘भारी लोकप्रियता’ ‘परेशान करने वाली’ लगती है.

उन्होंने कहा कि द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी की तरह, गदर 2 एक खतरनाक प्रवृत्ति स्थापित कर रही है.

हाल ही में फ्री प्रेस जर्नल को दिए एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन ने बॉलीवुड में फिल्म निर्माण के बदलते चलन के बारे में बात की. अभिनेता ने कहा कि फिल्में जितनी अधिक कट्टरपंथियों वाली होती हैं, उतनी ही अधिक लोकप्रिय होती हैं.

उन्होंने कहा, “अपने देश से प्यार करना ही काफी नहीं है बल्कि इसके बारे में ढोल पीटना और काल्पनिक दुश्मन पैदा करना जरूरी है. इन लोगों को यह एहसास नहीं है कि वे जो कर रहे हैं वह बहुत हानिकारक है. ”

गदर 2 की भारी सफलता के बारे में बोलते हुए, अनुभवी अभिनेता ने कहा कि हालांकि उन्होंने फिल्में नहीं देखी हैं, लेकिन उन्हें यह परेशान करने वाला लगता है कि ऐसी फिल्में चल रही है और फिल्म निर्माता सुधीर मिश्रा, अनुभव सिन्हा और हंसल मेहता को ऑडियंस तक नहीम मिलते हैं.

गदर 2 का निर्देशन अनिल शर्मा द्वारा किया गया है, जिसमें सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है और इसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया है.

गदर 2 ने अब तक भारत में 510 करोड़ रुपये से अधिक और दुनिया भर में 600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है और इसे ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया है.

बता दें कि कि गदर 2 ने पहले हफ्ते में 284.63 करोड़, दूसरे हफ्ते में 134.47 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 63.35 करोड़ और चौथे हफ्ते में 27.55 करोड़ का कलेक्शन किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >