Gadar 2: सनी देओल की गदर 2 ने ‘पठान’ का तोड़ा रिकॉर्ड, डायरेक्टर अनिल शर्मा बोले- उनकी फिल्मों को हमेशा…

1 / 1
Gadar 2: सनी देओल की गदर 2 ने ‘पठान’ का तोड़ा रिकॉर्ड, डायरेक्टर अनिल शर्मा बोले- उनकी फिल्मों को हमेशा…
फुल स्क्रीन में देखें

Gadar 2: सनी देओल की गदर 2 ने ‘पठान’ का तोड़ा रिकॉर्ड, डायरेक्टर अनिल शर्मा बोले- उनकी फिल्मों को हमेशा…

11 अगस्त को रिलीज हुई गदर 2 अब भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म हर दिन इतिहास रच रही है और अब तक 524.75 करोड़ की कमाई कर शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ को पछाड़ चुकी है और जवान की ओर बढ़ रही है. अब अनिल शर्मा ने इसको लेकर बात की है.

गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी सफलता साबित हुई और सनी देओल के करियर को फिर से पुनर्जीवित कर दिया.

11 अगस्त को रिलीज हुई गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. फिल्म साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज में से एक बन गई.

फैंस का कहना है कि अभिनेता को 22 साल के संघर्ष के बाद भारी सफलता मिली और वह इसके हर हकदार हैं और अब फिल्म निर्माता अनिल शर्मा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने के लिए गदर 2 की सराहना की.

गदर 2 बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को मात देने में कामयाब रही, जिसमें शाहरुख खान की कमबैक फिल्म ‘पठान’ भी शामिल है. गदर 2 ने 524.75 करोड़ की कमाई की, जबकि शाहरुख खान की ‘पठान’ का घरेलू हिंदी कलेक्शन 524.53 करोड़ है.

अनिल शर्मा ने बॉलीवुडलाइफ को बताया, “बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ना और बनाना ऐसा कुछ है, जो वर्षों से होता आ रहा है, और हम एक-दूसरे के रिकॉर्ड तोड़ने के लिए नहीं बल्कि लोगों के मनोरंजन के लिए फिल्में बनाते हैं, और हमें खुशी है कि गदर 2 ये कर पाई.”

अनिल शर्मा, जो इस समय गदर 2 की सफलता के शिखर पर हैं, ने यह भी बताया कि कैसे शाहरुख खान और सनी देओल का युग कभी ख़त्म नहीं होगा, चाहे कुछ भी हो जाए. अगर फैंस को उनका कंटेंट पसंद आता है तो उनकी फिल्मों को हमेशा सम्मान और प्यार मिलेगा.”

शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, वे यहां रहने के लिए हैं और उनका क्रेज कभी खत्म नहीं होगा और फैंस हमेशा उनकी रिलीज को एक त्योहार की तरह मनाएंगे.”

गदर 2 अपनी रिलीज के 52वें दिन भी मजबूती से चल रही है और अन्य नवीनतम हिंदी रिलीज को कड़ी टक्कर दे रही है.

गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा 3.5 करोड़ की कमाई की और शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस और कई अन्य रिकॉर्ड तोड़ दिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >