Fukrey 3 OTT: अभी तक नहीं देखी है कॉमेडी फिल्म फुकरे 3, तो इस ओटीटी पर पोपकोर्न संग करें एंजॉय

Fukrey 3 OTT: कॉमेडी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त, फुकरे ने आखिरकार ओटीटी दुनिया में अपनी जगह बना ली है. 28 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इस फिल्म ने फैंस को काफी ज्यादा एटरटेन किया था. हालांकि जिन लोगों ने अभी तक फिल्म नहीं देखी है. आइये जानते हैं आप कहां देख सकते हैं.

Fukrey 3 OTT Release Date: फुकरे 3 28 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हिंदी कॉमेडी फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी द्वारा निर्मित किया गया है.

फुकरे 3 फुकरे फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है. इसमें पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार शामिल हैं. दर्शकों ने मूवी को ढेर सारा प्यार दिया था. अब जल्द ही ये मूवी ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. ऐसे में अभी तक आपने नहीं देखी है तो अब घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मृगदीप सिंह लांबा की ‘फुकरे 3’ अब अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है. हालांकि, फिलहाल, यह केवल किराये के लिए उपलब्ध है, वहीं फ्री में जल्द ही उसी प्लेटफ़ॉर्म पर आने की उम्मीद है.

फिल्म के डिजिटल डेब्यू की आधिकारिक तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है, लेकिन दर्शक इसे आते ही प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. ऐसे में आप अपने परिवार के साथ कुछ पैसे देकर घर में ही मूवी देख सकते हैं.

फिलहाल, ‘फुकरे 3’ को अमेज़न प्राइम वीडियो के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर 349 रुपये की कीमत पर एक्सेस किया जा रहा है, तो, इंतजार किस बात का.. अपना पॉपकॉर्न लें, और हंसी की सवारी के लिए तैयार हो जाएं.

विपुल विग और मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित फुकरे 3 में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा सहित कई कलाकार हैं. फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट बैनर के तहत फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने किया है.

फुकरे 3 ने अपने शुरुआती दिन में भारत में 8.82 करोड़ (US$1.1 मिलियन के बराबर) का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. 15 अक्टूबर, 2023 तक, फिल्म ने भारत के भीतर 108.13 करोड़ (US$14 मिलियन) और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से अतिरिक्त 13.31 करोड़ (US$1.7 मिलियन) जमा कर लिए हैं, जिसके परिणामस्वरूप वर्ल्डवाइड कलेक्शन 121.44 करोड़ हो गया है.

पिछली दो किस्तों की तरह, फुकरे 3 भी हंसी और एटरटेनमेंट की मिक्स रोलरकोस्टर राइड है. जिसमें आपको काफी मजा आने वाला है.

फुकरे 3 में पुलकित सम्राट जहां हनी गुलाटी के रूप में नजर आ रहे हैं. वहीं वरुण शर्मा चूचा, मनजोत सिंह लाली हलवाई के किरदार में एक नंबर परफॉर्म कर रही हैं. ऋचा चड्ढा भोली पंजाबन बनकर दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं. पंकज त्रिपाठी पंडित के रूप में जबरदस्त लग रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >