Gadar 2 का क्या है रामायण-महाभारत से कनेक्शन? डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बताई पूरी सच्चाई

Gadar 2: सनी देओल की मच अवटेड फिल्म गदर 2, अगले ही महीने 11 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. गदर 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में, फिल्म के निर्माता और निर्देशक अनिल शर्मा बड़ी बात कह दी.

सनी देओल, अमीषा पटेल अनिल शर्मा की गदर 2 के साथ तारा सिंह और सकीना के रूप में लौटे. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था और इसे दर्शकों ने काफी पसन्द किया. आगामी एक्शन ड्रामा 2001 की ब्लॉकबस्टर का सीक्वल है.

गदर 2 की टीम ने कलाकारों और क्रू सदस्यों की मौजूदगी में मुंबई में ट्रेलर लॉन्च किया. इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान, एक रिपोर्टर ने सवाल पूछा कि क्या देओल का गाड़ी का पहिया उठाने का सीन या पिता और पुत्र का एक साथ दुश्मनों का सामना करना महाभारत की घटनाओं से इंस्पायर था.

गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने इसपर कहा, कथा तो मैं रामायण, महाभारत से ही लेता हूं. पिछली फिल्म भी रामायण ही थी, राम को सीता को लेने के लिए लंका में आते थे. ये भी देखिये क्या होता है.

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, अमीषा पटेल और सनी देओल अभिनीत गदर 2 का ट्रेलर जारी किया गया था. फिल्म में सनी, अमीषा के अलावा उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीष वाधवा और लव सिन्हा जैसे कलाकार काम कर रहे है. गदर 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

फिल्म गदर में लाहौर को दर्शाने वाले फिल्म के सभी सीन की शूटिंग लखनऊ, उत्तर प्रदेश में की गई थी. फिल्म का प्रसिद्ध सीन लखनऊ के ला मार्टिनियर बॉयज स्कूल में फिल्माया गया था. कुछ सीन लखनऊ के इकबाल मंजिल पैलेस में भी फिल्माए गए थे.

कथित तौर पर, गदर इतिहास की एकमात्र फिल्म है जिसने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए 10 करोड़ टिकट बेचे थे. दर्शकों की बढ़ती मांग के कारण यह फिल्म सिनेमाघरों में सुबह 6 बजे से शुरू हुई और आधी रात के आखिरी शो तक चली थी.

गदर 2 के साथ फिल्म ओएमजी 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ओएमजी 2 में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम अहम किरदार में है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है.

फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने जीते की भूमिका के लिए अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को कास्ट किया था. इसके बाद उत्कर्ष ने 2018 की फिल्म जीनियस में मुख्य भूमिका में अपनी शुरुआत की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >