Upcoming Movies In June 2023: जून में मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल तड़का, रिलीज के लिए तैयार हैं ये धाकड़ फिल्में

1 / 1
Upcoming Movies In June 2023: जून में मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल तड़का, रिलीज के लिए तैयार हैं ये धाकड़ फिल्में
फुल स्क्रीन में देखें

Upcoming Movies In June 2023: जून में मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल तड़का, रिलीज के लिए तैयार हैं ये धाकड़ फिल्में

Movies In June 2023: जून 2023 का महीना शुरू होने में सिर्फ कुछ दिन बच गए है. इस महीने में कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है, जिसका फैंस इंतजार कर रहे. लिस्ट में ज़रा हटके ज़रा बचके, आदिपुरुष जैसी मूवीज है.

विक्की कौशल और सारा अली खान स्टारर फिल्म ज़रा हटके ज़रा बचके के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब प्यार दिया. विक्की और सारा पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. पहले प्यार, फिर शादी और फिर तलाक, इसके आस-पास कहानी घूमती है. लक्ष्मण उटेकर की मूवी 2 जून को रिलीज होगी.

शाहिद कपूर फिल्म ब्लडी डैडी में अलग अंदाज में नजर आएंगे. शाहिद अपने एक्शन अवतार से दर्शकों को चौंकाने वाले है. अली अब्बास जफर की ये फिल्म 9 जून को ओटीटी पर रिलीज की जाएगी.

आदिपुरुष में राघव के रूप में प्रभास, जानकी के रूप में कृति सनेन है. फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर कुछ समय पहले ही रिलीज किया जा चुका है. मूवी हिंदू महाकाव्य रामायण का ऑन-स्क्रीन रूपांतरण है. फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है. इस फिल्म में सैफ अली खान भी विरोधी, लंकेश के रूप में हैं. फिल्म अब 16 जून, 2023 को 3डी में रिलीज होने के लिए तैयार है.

सैयद अब्दुल रहीम के रूप में अजय देवगन फिल्म मैदान में नजर आएंगे. फिल्म में प्रियामणि और गजराज राव भी हैं. मैदान 23 जून को सिनेमाघरों में आने वाली है.

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. यह 29 जून, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को रिलीज होगी. फिल्म का पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया था. इस रोमांटिक फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह अहम रोल निभा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >