Swara Bhaskar Wedding: स्वरा भास्कर हाथों में पिया फहद अहमद के नाम की मेहंदी लगा झूमकर नाचती दिखीं, PHOTOS

Swara Bhaskar Wedding: स्वरा भास्कर ने पिछले महीने राजनेता फहद अहमद संग कोर्ट मैरिज किया था. कोर्ट मैरिज के बाद कपल ने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में एक पारंपरिक शादी करने का फैसला किया. अब धीरे-धीरे सारी तसवीरें बाहर आ रही है.

1 / 1
Swara Bhaskar Wedding: स्वरा भास्कर हाथों में पिया फहद अहमद के नाम की मेहंदी लगा झूमकर नाचती दिखीं, PHOTOS
फुल स्क्रीन में देखें

Swara Bhaskar Wedding: स्वरा भास्कर हाथों में पिया फहद अहमद के नाम की मेहंदी लगा झूमकर नाचती दिखीं, PHOTOS

Swara Bhaskar Wedding: स्वरा भास्कर हाथों में पिया फहद अहमद के नाम की मेहंदी लगा झूमकर नाचती दिखीं, PHOTOS

इस साल शादी करने वाली एक और बॉलीवुड हस्ती स्वरा भास्कर हैं. स्वरा भास्कर ने पिछले महीने राजनेता फहद अहमद संग कोर्ट मैरिज किया था. जिसके बाद कपल ने रस्मों-रिवाज के साथ शादी करने का फैसला किया. इन दिनों उनकी शादी की रस्में निभाते हुए तसवीरें वायरल हो रही है.

स्वरा भास्कर ने अपने पिया फहद अहमद के नाम की मेहंदी अपने हाथों पर लगाई. तसवीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. फोटोज पोस्ट कर उन्होंने लिखा, मेहंदी की रात, संगीत के साथ.

स्वरा भास्कर और फहद अहमद साथ में काफी अच्छे लगे. फोटोज पोस्ट करते ही कपल को सेलेब्स से लेकर उनके चाहने वाले बधाई देने लगे. एक मीडिया यूजर ने लिख, आप दोनों को किसी की नजर ना लगे.

फहद इस फोटो में स्वरा भास्कर का मांग टीका ठीक करते दिख रहे है. दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे दिख रहे है. बता दें कि वो 6 जनवरी, 2023 को मुंबई में एक कोर्ट मैरिज में समाजवादी पार्टी के राजनेता के साथ शादी के बंधन में बंधी थी.

स्वरा ने बॉलीवुड की पसंदीदा मेहंदी कलाकार वीना नागदा से अपने हाथों पर मेहंदी लगवाया. बता दें कि एक्ट्रेस एक के बाद एक खूबसूरत तसवीरें फैंस के साथ शेयर कर रही है.

स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने शादी का हैशटैग #SwaadAnusaar बनाया. यह स्वरा और फहद के नामों का मेल है, जिसे उनके चाहने वाले काफी पसन्द कर रहे है. वो अपनी शादी की तसवीरों पर इस हैशटैग को इस्तेमाल कर रही है.

स्वरा भास्कर अपनी मेहंदी सेरेमनी में डांस करने से पीछे नहीं हटी. एक्ट्रेस ने जमकर ठुमके लगाए. कुछ दिनों पहले इनके शादी की कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

ऑरेंज सलवार सूट में स्वरा भास्कर बला की खूबसूरत लगी. साथ ही उन्होंने गोल्डन हैवी मांग टीका और ईयररिंग के साथ इसे पेयर अप किया. उनके चेहरे की मुस्कान उन्हें और भी खूबसूरत बना रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >