Dunki: शाहरुख खान की डंकी करेगी इतने करोड़ का बिजेनस, रिलीज से पहले ही KRK ने कर दी भविष्यवाणी

1 / 1
Dunki: शाहरुख खान की डंकी करेगी इतने करोड़ का बिजेनस, रिलीज से पहले ही KRK ने कर दी भविष्यवाणी
फुल स्क्रीन में देखें

Dunki: शाहरुख खान की डंकी करेगी इतने करोड़ का बिजेनस, रिलीज से पहले ही KRK ने कर दी भविष्यवाणी

शाहरुख खान, नयनतारा स्टारर जवान 7 सितंबर को रिलीज हो गई है और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. शाहरुख ने जनवरी में साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक ‘पठान’ दी थी. अब डंकी को लेकर फैंस उत्साहित है. इस बीच केआरके ने डंकी को लेकर बड़ी बात कह दी है.

शाहरुख खान के फैंस के लिए ये साल काफी खास है. जनवरी में किंग खान की पठान रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया था. अब जवान और उसके बाद डंकी आएगी. डंकी’ को लेकर केआरके ने भविष्यवाणी कर दी है.

मूवी क्रिटिक कमाल आर खान ने डंकी को लेकर भविष्यवाणी की है. उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, मेरा मानना है कि फिल्म डंकी भारत में ही 700-800 करोड़ का बिजनेस करेगी. इसलिए शाहरुख खान को अग्रिम बधाई.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म डंकी में शाहरुख डबल रोल में नजर आएंगे. जवान के बाद उनकी अगली फिल्म राजकुमार हिरानी के साथ डंकी है. डंकी को लेकर किंग खान के फैंस काफी उत्साहित है.

‘डंकी’ इस साल के अंत में 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हालांकि ऐसी भी चर्चा है कि फिल्म के रिलीज डेट को बढ़ाया जाएगा. लेकिन फिलहाल मेकर्स की ओर से इसपर कुछ कन्फर्म बताया नहीं गया है.

Sacnilk.com के अनुसार, शुरुआती अनुमान के मुताबिक, जवान ने पांचवें दिन सभी भाषाओं में भारत में 30 करोड़ की तगड़ी कमाई कर डाली है. भारत में अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 316.16 करोड़ रुपये हो गया है.

पठान के बाद, जवान दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई, क्योंकि इसने 129 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो किसी भी हिंदी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा है.

राजकुमार हिरानी की डंकी में शाहरुख खान, तापसी पन्नू के साथ काम कर रहे हैं. ये पहली बार होगा कि शाहरुख और तापसी साथ में स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे.

जवान में शाहरुख, प्रियामणि, नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान और आलिया कुरेशी हैं. इसके अलावा दीपिका पादुकोण और संजय दत्त ने इसमें कैमियो रोल किया है.

शाहरुख खान की दोहरी भूमिकाओं वाली इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है. रिलीज के चार दिनों के भीतर, फिल्म ने दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया और पहले ही 2023 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >