Salman Khan Bigg Boss 17 Fees: बिग बॉस 17 के लिए सलमान ने तोड़े फीस के सारे रिकॉर्ड, घर ले जा रहे इतने करोड़!

Salman Khan Bigg Boss 17 Fees: बिग बॉस 17 को लेकर फैंस काफी उत्साहित है. शो को लेकर हर दिन कुछ ना कुछ अपडेट आते रहता है. 15 अक्टूबर से सलमान खान एक बार फिर से अपने शो को लेकर वापस आ रहे हैं. अब तक कई नाम सामने आ चुके है, जो बिग बॉस के घर में बंद होंगे. अब एक्टर के फीस को लेकर खबर आई है.

बिग बॉस 17, 15 अक्टूबर से कलर्स पर शुरू हो रहा है. शो में इस सीजन कई चर्चित चेहरे नजर आएंगे. कई नामों पर मुहर लग चुकी है. बस मेकर्स की तरफ से अनाउसमेंट करना बाकी है.

हर सीजन बिग बॉस को होस्ट करने के लिए सलमान खान तगड़ी फीस लेते है. खबरें है कि बिग बॉस 17 की मेजबानी के लिए भी वो मोटी रकम ले रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान बिग बॉस 17 की मेजबानी के लिए प्रति सप्ताह 12 करोड़ रुपये चार्ज करेंगे. इस तरह प्रत्येक एपिसोड के लिए उनका पारिश्रमिक 6 करोड़ रुपये होगा.

अटकलें यह भी हैं कि पूरे 17वें सीजन के लिए भाईजान 200 करोड़ रुपये का भारी-भरकम फीस ले सकते हैं. हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

सितंबर में, बिग बॉस 17 का एक प्रोमो जारी किया गया था, और इसमें शो की प्रीमियर तिथि और थीम की पुष्टि की गई थी. बिग बॉस और सलमान ने पुष्टि की कि सीजन में जोड़ियां होंगी.

बिग बॉस 17 में दिखाई देने वाले प्रतियोगी हैं कृति मेहरा, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन, ईशा मालवीय, शफक नाज, अरमान मलिक और पायल मलिक, अनुराग डोभाल उर्फ यूके 07 राइडर, हर्ष बेनीवाल, जय सोनी, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट हैं.

बिग बॉस तक के एक ट्वीट के अनुसार, मुनव्वर फारुकी ने बिग बॉस 17 का हिस्सा बनने की पुष्टि की है. स्टैंड-अप कॉमेडियन कंगना रनौत द्वारा होस्ट किए गए लॉक अप के विजेता भी रहे हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 17 में सिंगल बनाम कपल थीम होगी. शो में सिंगल्स के साथ कई कपल सेलिब्रिटी भी हिस्सा लेंगे. निर्माता 4 सेलिब्रिटी जोड़ों को पेश करेंगे, जिससे 8 प्रतियोगियों और 5 एकल प्रतियोगियों की सूची बनेगी.

बिग बॉस 17 के अलावा सलमान खान टाइगर 3 को लेकर चर्चा में है. फिल्म का ट्रेलर 16 अक्टूबर को आएगा. टाइगर 3 यशराज फिल्म्स की ओजी जासूसी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है.

फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है और खबर है कि इसकी कहानी आदित्य चोपड़ा ने लिखी है. टाइगर और जोया एक साथ फिर से साथ में दिखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >