आखिर क्यों 14 घंटे तक पानी में रही रकुल प्रीत सिंह, एक्ट्रेस ने खुद बताई पूरी बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म आई लव यू को लेकर चर्चा में है. रकुल के अलावा इस फिल्म में पावेल गुलाटी, अक्षय ओबेरॉय और किरण कुमार भी अहम किरदार निभा रहे है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह जल्द ही फिल्म आई लव यू में नजर आएगी. फिल्म 6 जून को JioCinema पर अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है. इस मूवी में पावेल गुलाटी, अक्षय ओबेरॉय और किरण कुमार है.

फिल्म आई लव यू के एक सीन के लिए रकुल प्रीत सिंह ने 2 मिनट 30 सेकंड के लिए पानी के अंदर रहना था. इस सीन को करने के लिए एक्ट्रेस ने कड़ी मेहनत की, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे.

रकुल प्रीत सिंह ने बताया, “फिल्म में कहानी की भावनाओं को गहराई से समझने के लिए मुझे एक खास तरह के सोच की जरूरत थी. और इससे सही मायने में जुड़ने के लिए मैंने एक महीने की कड़ी तैयारी भी की. अंडरवाटर सीक्वेंस के लिए जहान एडेनवाला इंस्ट्रक्टर थे, जिन्होंने मुझे दो मिनट 30 सेकंड के लिए पानी के अंदर ज्यादा से ज्यादा वक्त रहने के लिए प्रशिक्षित किया, मैने एक महीने तक हर रोज प्रैक्टिस की है.

रकुल ने आगे बताया, “अंडरवाटर सीक्वेंस को शूट करने की सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि मैं दोपहर 2 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक पानी में थी और मैं पूरे दिन गीली थी और पानी बहुत ठंडा था. वे हर शॉट के बाद मेरे ऊपर गर्म पानी डाल रहे थे ताकि मेरा शरीर ज्यादा ठंडा न हो जाए.

रकुल प्रीत सिंह ने आगे कहा कि, पानी में क्लोरीन की वजह से आपकी आंखों में जलन हो रही है और यह भी एक चुनौती है लेकिन मैंने वास्तव में इस चुनौती का आनंद लिया क्योंकि इससे मुझे खुद को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिली.

रकुल की आने वाली फिल्मों में किटी है. इसके अलावा वो निर्देशक मुदस्सर अजीज की रोमांटिक कॉमेडी मेरी पत्नी का रीमेक में अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ दिखाई देंगी. रकुल कमल हासन-स्टारर इंडियन 2 का भी हिस्सा हैं.

रकुल और निर्माता जैकी भगनानी ने 2021 में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक बना दिया. अक्सर कपल साथ में किसी इवेंट या फंक्शन में नजर आ जाते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >