Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति को ये शख्स देगा खास तोहफा, कलीरे और चूड़ा से बयां होगी राघव संग लव स्टोरी

Parineeti Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का जश्न 23 सितंबर से शुरू हो गया है. कपल अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लेने वाले है. आज एक्ट्रेस राघव संग फेरे लेंगी. शादी से पहले, होने वाली दुल्हन को उसके बड़े दिन के लिए उसके परिवार से एक खास गिफ्ट मिला है.

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का जश्न कल यानी 23 सितंबर से ही शुरू हो चुका है. आज यानी 24 सितंबर को कपल हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे.

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में कई वीवीआईपी शामिल होंगे, जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पहुंच चुके हैं. अक्षय कुमार, आयुष्मान खुराना, अर्जुन कपूर और अन्य सितारे जल्द ही शादी में पहुंचेंगे.

शनिवार को परिणीति चोपड़ा और राघव के परिवार वाले उदयपुर पहुंचने लगे है. एक्ट्रेस के दुल्हन की चाची और चाचा भी इस शादी का हिस्सा होंगे.

परिणीति की चाची ने मीडिया को बताया कि, वे आभूषण व्यवसाय में हैं, इसलिए उनका परिवार परिणीति को उनकी शादी के उपहार के रूप में उपहार देने के लिए एक विशेष आभूषण लेकर आया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति अपनी ‘पर्ल व्हाइट इंडियन वेडिंग’ थीम के साथ पेस्टल रंग का ब्राइडल आउटफिट पहनेंगी. एक्ट्रेस ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का लहंगा चुना है.

परिणीति का कलीरा और चूड़ा भी बहुत खास होने वाला है. रिपोर्ट्स की मानें तो “चूड़े और कलीरे का डिज़ाइन उनकी प्रेम कहानी और दोस्ती से मेल खाएगा. दोनों एक-दूसरे को लंदन के दिनों से जानते हैं.”

प्रियंका चोपड़ा ने बहन परिणीति की शादी के जश्न के बीच उनके लिए एक प्यारा सा संदेश पोस्ट किया था. इसे इस बात का इशारा माना जा सकता है कि प्रियंका शायद शादी के लिए भारत नहीं आएंगी.

राघव-परिणीति की शादी में सख्त सुरक्षा नियम हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी में शामिल होने वाले हर शख्स की पूरी स्कैनिंग की जाएगी. होटल स्टाफ को इन तीन दिनों के लिए परिसर छोड़ने की अनुमति नहीं है और वह होटल के अंदर ही रहेंगे.

उदयपुर में शादी के बाद परिणीति और राघव 30 सितंबर को ताज चंडीगढ़ में रिसेप्शन देंगे. रिसेप्शन दोपहर 1 बजे शुरू होगा.

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में मेहमानों और स्टाफ के फोन कैमरों को स्टिकर से कवर कर दिया गया है. ताकि फोटोज लीक ना पाे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >