Mika Singh: आकांक्षा पुरी संग शादी नहीं करने पर पहली बार मीका सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे एहसास हुआ कि…

1 / 1
Mika Singh: आकांक्षा पुरी संग शादी नहीं करने पर पहली बार मीका सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे एहसास हुआ कि…
फुल स्क्रीन में देखें

Mika Singh: आकांक्षा पुरी संग शादी नहीं करने पर पहली बार मीका सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे एहसास हुआ कि…

रैपर और सिंगर मीका सिंह ने पिछले साल रियलिटी शो स्वयंवर मीका दी वोटी को लेकर काफी चर्चा में रहे. शो के दौरान उन्होंने अपनी जीवनसाथी के दौर पर आकांक्षा पुरी को चुना. हालांकि शो खत्म होने के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए. अब मीका ने आकांक्षा संग शादी नहीं करने पर चुप्पी तोड़ी.

रैपर और सिंगर मीका सिंह ने शो स्वयंवर मीका दी वोटी में आकांक्षा पुरी को जीवनसाथी चुना, लेकिन दोनों ने शादी नहीं की. किस वजह से मीका ने शादी नहीं की, इसपर सिंगर ने चुप्पी तोड़ी है.

मीका सिंह ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा कि, आकांक्षा को अपने साथी के रूप में चुनने के बाद, मुझे एहसास हुआ कि हम एक-दूसरे के साथ रहने के लिए नहीं बने हैं. मैं एक सिंगर, म्यूजिशियन हूं और वह एक एक्ट्रेस है.

मीका सिंह ने आगे कहा कि, मैं अपने संगीत कार्यक्रमों के लिए दुनिया भर में यात्रा करता रहता हूं, जबकि वो एक ही जगह अपने काम के लिए रहती है.

मीका ने ये भी कहा कि, मुझे लगा कि अगर वह एक गायिका भी होती, तो हम सहयोग कर सकते थे और एक साथ यात्रा कर सकते थे, लेकिन चूंकि वह एक अभिनेता है और उसका काम मेरे काम से अलग है, इसलिए हमने दोस्त बनने का फैसला किया.

मीका सिंह ने कहा, “शादी एक बड़ा फैसला है और हालांकि मैं एक जीवनसाथी ढूंढने के लिए उत्सुक हूं लेकिन मैं जल्दबाजी में कदम उठाने के बाद बाद में पछताना नहीं चाहता. इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि मैं अपना समय लूं.

मीका सिंह अपने गानों को लेकर काफी पॉपुलर है. उन्होंने कई गानों को अपनी आवाज दी है और वो दुनियाभर में कन्सर्ट करते रहते है.

आकांक्षा पुरी ने सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 के प्रीमियर के दौरान कहा था कि वो सिंगल है. सलमान ने मीका से उनकी शादी को लेकर सवाल किया था.

सलमान के सवाल पर आकांक्षा ने कहा था कि हमने एक दूसरे को मालाएं पहनाई हैं लेकिन शादी नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि वह अकेली हैं और मीका के साथ “सिर्फ दोस्त” हैं.

आकांक्षा को लोकप्रिय टेलीविजन शो जैसे पौराणिक धारावाहिक विघ्नहर्ता गणेश में उनके काम के लिए जाना जाता है, जिसमें उन्होंने देवी पार्वती की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

कुछ समय पहले आकांक्षा औऱ शिव ठाकरे के डेटिंग को लेकर खबरें आई थी. इसपर एक्ट्रेस ने कहा था, वह फिलहाल शिव को डेट नहीं कर रही हैं.

Also Read: Parineeti Raghav Wedding: राघव-परिणीति के वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत,महल में हो रही ये तैयारियां,डिटेल्स इनसाइड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >