Jawan Box Office Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर SRK की फिल्म जवान का जलवा जारी, कलेक्शन देख रह जाएंगे हैरान

Jawan Box Office Collection Day 10: 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म जवान को दर्शकों से जबरदस्त रिस्ंपास मिल रहा है. शाहरुख, नयनतारा और विजय के साथ-साथ फिल्म में दीपिका पादुकोण की भी विशेष भूमिका है. फिल्म ने दसवें दिन ताबड़तोड़ कमाई की है. चलिए आपको बताते है टोटल कलेक्शन.

शाहरुख खान की फिल्म जवान ने कुछ ही दिनों में ताबड़तोड़ कमाई कर ली है. फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके है और अबतक मूवी ने 400 से ज्यादा की कमाई कर लिया है.

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार जवान ने 10वें दिन सभी भाषाओं में 31 करोड़ का बिजनेस किया है. शाहरुख ने कुल कमाई 440.48 करोड़ रुपये का कर लिया है.

जवान जल्द ही 500 रुपये के आंकड़े तक पहुंच जाएगी. अगले हफ्ते कोई बड़ी मूवी रिलीज नहीं हो रही है, ऐसे में जवान की कमाई में जबरदस्त उछाल आएगा और जाहिर तौर पर बड़ी संख्या में दर्शक आने वाले हैं.

जवान में कई शानदार कलाकार हैं जिनमें सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, रिद्धि डोगरा, मुकेश छाबड़ा, योगी बाबू और एजाज खान हैं. व्यापार विशेषज्ञों का मानना ​​है कि फिल्म के पास एक और ठोस सप्ताह है और कोई बड़ी रिलीज नहीं होने वाली है.

जवान की सफलता के बारे में बात करते हुए शाहरुख खान ने एक इवेंट में कहा, ‘हमें ऐसा मौका बहुत कम मिलता है कि हम एक फिल्म के साथ इतने साल जी सकें.

शाहरुख खान ने आगे कहा कि, जवान कोविड और समय की कमी के कारण चार साल से हमारे साथ है. इस फिल्म में बहुत सारे लोग शामिल थे, खासकर दक्षिण के लोग जो पिछले चार सालों से मुंबई आए और इस फिल्म के लिए दिन-रात काम कर रहे थे.

किंग खान ने ये भी कहा कि, “बहुत से लोग अपने घर नहीं लौटे. ऐसे कई लोग हैं जिनके बच्चे यहां हैं, जैसे निर्देशक एटली. इस फिल्म के असली नायक और नायिका वे तकनीशियन हैं जिन्होंने पिछले चार वर्षों से कड़ी मेहनत की है.”

वहीं, रिलीज के कुछ घंटे बाद शाहरुख खान की जवान तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम और मूवीरुलज जैसी पाइरेसी वेबसाइटें पर लीक कर दी गई थी. हालांकि इसके बाद ही मूवी को दर्शकों से जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है.

जवान में शाहरुख खान डबल रोल की भूमिका में हैं और नयनतारा एक पुलिसकर्मी की भूमिका में हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहरुख की पत्नी और मां की भूमिका में हैं.

जवान में अपने कैमियो रोल के लिए दीपिका पादुकोण ने कोई फीस नहीं ली है. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में दिया था.

Also Read: Jawan में काम करने के लिए दीपिका पादुकोण ने ली कितनी फीस? बोलीं- शाहरुख खान के साथ मेरा रिश्ता…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >