Jailer BO Collection Day 1: रजनीकांत की ‘जेलर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, तोड़ डाले ये रिकॉर्ड, जानें कमाई

1 / 1
Jailer BO Collection Day 1: रजनीकांत की ‘जेलर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, तोड़ डाले ये रिकॉर्ड, जानें कमाई
फुल स्क्रीन में देखें

जेलर 2 पर बड़ा अपडेट

Jailer Day Box Office Collection Day 1: रजनीकांत (Rajinikanth) स्टारर फिल्म जेलर 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है और फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित है. चलिए आपको बताते है पहले दिन कितनी कमाई हुई.

रजनीकांत जब भी बड़े पर्दे पर आते है, छा जाते है. दर्शक उन्हें फिल्मों में देखकर दीवाने हो जाते है. एक्टर की मूवी जेलर 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

मूवी जेलर को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस की दीवानगी देखती ही बनती है. पहले दिन मूवी ने धुआधांर कलेक्शन किया है. sacnilk की अर्ली ट्रेंड्स मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सभी भाषाओं में मिलाकर 44.50 करोड़ की कमाई हुई है. फिल्म को करीब 78 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी मिली थी. तमिलनाडु में 25 करोड़ रुपये, कर्नाटक से 11 करोड़ रुपये और आंध्र प्रदेश-तेलंगाना से 7 करोड़ रुपये की कमाई हुई है.

नेल्सन द्वारा निर्देशित जेलर में तमन्ना, मोहनलाल, शिव राजकुमार, राम्या कृष्णन और जैकी श्रॉफ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म ने तमिलनाडु और केरल में 2023 की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है. इतना ही नहीं, जेलर ने इस साल भारत में किसी तमिल फिल्म के लिए पहले दिन की सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

अनिरुद्ध का संगीत पहले ही लोगों कू जुबांन पर चढ़ चुका है. रजनीकांत की आखिरी फिल्म अन्नाथी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. हालांकि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर बनती दिखाई दे रही है.

जवान रिलीज के बाद पायरेसी का शिकार हो गई. कथित तौर पर, यह कई पायरेसी साइटों पर देखने के लिए उपलब्ध है. यह फिल्म कुख्यात पोर्टलों पर 1080p, 720p, 480p, 360p, 240p और HD में भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध है.

जेलर की कहानी मुथुवेल पांडियन पर आधारित है. वह जेल में व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश करता है और साथ ही अपने परिवार को गैंगस्टरों से बचाने की भी कोशिश करता है. वह एक जटिल चरित्र है जो एक जेलर के रूप में अपने कर्तव्य और अपने प्रियजनों की रक्षा करने की इच्छा के बीच फंसा हुआ है.

जेलर 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. वहीं, आज यानी 11 अगस्त को सनी देओल की फिल्म ओएमजी 2 और सनी देओल की गदर 2 आज रिलीज हो रही है. बॉक्स ऑफिस पर तीनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >