Gadar 2 OTT Release: पैसे देकर अगर थियेटर में नहीं देख पाये हैं गदर 2,तो जानें किस ओटीटी पर कब होगी मूवी रिलीज

1 / 1
Gadar 2 OTT Release: पैसे देकर अगर थियेटर में नहीं देख पाये हैं गदर 2,तो जानें किस ओटीटी पर कब होगी मूवी रिलीज
फुल स्क्रीन में देखें

Sunny Deol on gadar 2 second anniversary

Gadar 2 OTT Release: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 इस साल की सबसे सफल फिल्मों मे से एक है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की. फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ दिखी थी. अगर किसी वजह से आप इसे थियेटर में नहीं देख पाए है तो आप इसे ओटीटी पर देख सकते है. रिलीज डेट सामने आ गई है.

गदर 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर आंधी ला दी. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला. मूवी ने 500 से ज्यादा का बिजनेस किया.

अगर आप किसी वजह से अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म गदर 2 थियेटर में नहीं देख पाए है आप इसे अब ओटीटी पर देख सकते है. जी हां, फाइनली अब ये ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गदर 2 इस साल अक्टूबर में ओटीटी रिलीज होगी. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि गदर 2 का प्रीमियर 6 अक्टूबर को जी5 पर होगा.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गदर के ओटीटी राइट्स 50 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं. गदर में सनी देओल के अलावा अमीषा पटेल, लव सिन्हा, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीष वाधवा ने मुख्य भूमिका निभाया है.

गदर की सफलता के बाद एक शो में सनी देओल ने कहा था, गदर 2 लाने के लिए मैं डर रहा था, गदर 2 के लिए मैं तैयार हूं. बता दें कि सोशल मीडिया पर गदर 3 को लेकर काफी बज है.

अन्य फिल्मों के रीमेक के ऑफर मिलने के बारे में बात करते हुए सनी देओल ने कहा था, “मुझे लगता है कि इन फिल्मों के किरदारों ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है. वे उन किरदारों का विस्तार चाहते हैं.

सनी ने आगे कहा था, एक समय था जब बॉर्डर 2 की योजना बनाई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. अब जब यह फिल्म (गदर 2) सफल हो गई है, तो हर कोई ऊर्जावान है, मुझे लगता है कि किसी न किसी दिन यह बनेगी.”

गदर 2 सनी की 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वल है. इस मूवी से सालों बाद एक्टर ने बड़े पर्दे पर वापसी की है. मूवी को समीक्षकों और फैंस से पॉजिटिव रिस्पांस मिला.

सनी देओल से एक शो में उनसे 50 करोड़ की फीस के बारे में पूछा गया. इस पर एक्टर ने कहा, “देखिए, यह निर्माता है जो यह तय करेगा कि वह कितना कमाता है, इसके आधार पर कितना भुगतान करना है.”

गदर 2 में सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी को फिर से एक बार साथ में देखकर फैंस काफी खुश थे. 22 साल बाद दोनों ने साथ में काम किया है.

Also Read: Gadar 2 Box Office: खत्म हुआ ‘गदर 2’ का क्रेज, घटने लगी है सनी देओल की फिल्म की कमाई, जानें टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >