Gadar 2 Box Office Collection: गदर 2 ने Baahubali 2 का लाइफ टाइम कलेक्शन किया पार, जानें अबतक की कमाई

Gadar 2 Box Office Collection Day 29: सनी देओल की ‘गदर 2’ रिलीज के 29 दिनों बाद भी सिनेमाघरों में गदर मचा रही है. फिल्म ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ डाला है. चलिए आपको बताते है टोटल कलेक्शन.

1 / 1
Gadar 2 Box Office Collection: गदर 2 ने Baahubali 2 का लाइफ टाइम कलेक्शन किया पार, जानें अबतक की कमाई
फुल स्क्रीन में देखें

Gadar 2 Box Office Collection: गदर 2 ने Baahubali 2 का लाइफ टाइम कलेक्शन किया पार, जानें अबतक की कमाई

Gadar 2 Box Office Collection: गदर 2 ने Baahubali 2 का लाइफ टाइम कलेक्शन किया पार, जानें अबतक की कमाई

सनी देओल की ‘गदर 2’ रिलीज के 29 दिनों बाद भी सिनेमाघरों में चल रही है और फैंस इसे देखने जा रहे है. हालांकि जवान के रिलीज के बाद फिल्म थोड़ी स्लो हुई है, लेकिन फिर भे इसने एक रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Sacnilk.com के मुताबिक, शुरुआती अनुमान के मुताबिक, गदर 2 भारत में 1 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. फिल्म की कुल कमाई अबतक 511 करोड़ रुपए हो गई है. बता दें कि इसने बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली 2’ 510.99 करोड़ के लाइफ टाइम कलेक्शन किया था. गदर 2 ने इसका रिकॉर्ड तोड़ डाला और आगे निकल गई. बता दें कि मूवी ने पहले हफ्ते में ₹ृ284.63 करोड़, दूसरे हफ्ते में ₹ृ134.47 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 63.35 करोड़ का बिजनेस किया था.

अपनी रिलीज़ के एक महीने के भीतर ही गदर 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, और यह उपलब्धि हासिल करने वाली केवल तीन फिल्मों के रूप में बाहुबली 2 और पठान की श्रेणी में शामिल हो गई है.

हाल ही में, एक प्रसारण समाचार शो के दौरान, सनी देओल को अपने प्रशंसकों के खड़े होकर स्वागत को देखकर इमोशनल हो गए थे. फैंस का प्यार देख उनके आंसू छलक पड़े थे.

गदर 2 के निर्माताओं द्वारा मुंबई में एक भव्य उत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, वरुण धवन, धर्मेंद्र, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और शिल्पा शेट्टी सहित कई प्रसिद्ध अभिनेताओं ने भाग लिया था..

वर्ष 1971 के दौरान लाहौर में सेट, ‘गदर 2’ भारत और पाकिस्तान के बीच नफरत भड़काने वालों के प्रति तारा सिंह के निरंतर गुस्से को दर्शाते हुए अपने प्रीक्वल के मनोरम एक्शन दृश्यों को पूरी तरह से प्रदर्शित करता है.

गदर में विलने का रोल अमरीश पुरी ने निभाया था, लेकिन गदर 2 में मनीष वाधवा विलेन बने है. अमरीशा अब हमारे बीच नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >