Ramayana: सनी देओल के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट! तारा सिंह के बाद अब ‘रामायण’ में निभाएंगे ये किरदार

Ramayana: इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म रामायण चर्चे में है. कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में हैं. अब इसपर अपडेट आया है कि सनी देओल इसमें ‘हनुमान’ बनेंगे.

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में सनी देओल की एंट्री हो सकती है. फिल्म में हनुमान की भूमिका निभाने के लिए सनी से संपर्क किया गया है. हालांकि अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्टों से पता चलता है कि एक्टर ने यह भूमिका निभाने में रुचि दिखाई है.

एक सूत्र के हवाले से कहा गया है, हनुमान ताकत के प्रतीक हैं और भारतीय फिल्म उद्योग में बजरंगबली के प्रतीक को सही ठहराने के लिए सनी देओल से बेहतर कोई नहीं है.

सूत्र ने कहा कि, सनी देओल ने नितेश तिवारी के रामायण प्रस्तुतिकरण का हिस्सा बनने में रुचि दिखाई है और वह भगवान हनुमान की भूमिका निभाने के लिए भी उत्साहित हैं. हालांकि, यह अभी भी चर्चा का प्रारंभिक चरण है.

जबकि सनी ने पहले कभी भी हनुमान जैसे पौराणिक चरित्र नहीं निभाया है. ऐसे में अगर सबकुछ ठीक रहा और एक्टर ने फिल्म के लिए हामी भरी तो, उनके फैंस उन्हें एकदम नये रोल और अंदाज में देख पाएंगे.

इस साल अगस्त में सीक्वल गदर 2 की सफलता की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनिल ने कहा, “गदर क्या थी? पहला गदर रामायण था. राम जी सीता को वापस लाने के लिए लंका जाते हैं. मुझे लगा कि यह रामायण है, यह फ्लॉप नहीं होगी क्योंकि यह लोगों के दिलों में बसती है.’

अनिल शर्मा ने आगे कहा था, दूसरे की कहानी थी महाभारत. अगर अभिमन्यु चक्रव्यूह में फंस जाए तो उसे बचाने के लिए खुद अर्जुन आ जाएं तो क्या होगा? उस कहानी को कोई भी विफल नहीं कर सकता था क्योंकि वह लोगों के दिलों में भी बसती है.

गदर 2 में सनी देओल ने तारा सिंह का रोल प्ले किया था. फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. गदर: एक प्रेम कथा (2001) का यह सीक्वल दो दशक बाद आया है.

इस पीरियड हिंदी फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल ने तारा सिंह और सकीना की अपनी भूमिकाएं दोहराईं. निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म अब 6 अक्टूबर को जी5 पर स्ट्रीम हो रही है.

सनी देओल, आमिर खान की फिल्म लाहौर, 1947 में नजर आएंगे. इसमें आमिर कैमियो रोल निभाएंगे. लाहौर, 1947 का निर्देशन राजकुमार संतोषी करेंगे.

घायल, दामिनी और घातक के बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी के साथ सनी का यह चौथा सहयोग होगा. बता दें कि ये सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी.

Also Read: Salman Khan Bigg Boss 17 Fees: बिग बॉस 17 के लिए सलमान ने तोड़े फीस के सारे रिकॉर्ड, घर ले जा रहे इतने करोड़!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >