Singham Again: अजय देवगन की सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण मचाएंगी तहलका, शक्ति शेट्टी बनकर लड़ेंगी दुश्मनों से

1 / 1
Singham Again: अजय देवगन की सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण मचाएंगी तहलका, शक्ति शेट्टी बनकर लड़ेंगी दुश्मनों से
फुल स्क्रीन में देखें

Singham Again: अजय देवगन की सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण मचाएंगी तहलका, शक्ति शेट्टी बनकर लड़ेंगी दुश्मनों से

Singham Again: रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन से दीपिका पादुकोण का पहला लुक सामने आ गया है, जिसमें वो काफी जबरदस्त दिख रही है. पोस्टर में दीपिका वर्दी पहने हुए नजर आ रही है और उनके चेहरे पर मुस्कान है. हाथ में एक्ट्रेस बंदूक लिए हुए दिख रही है. इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं.

फिल्म सिंघम अगेन से दीपिका पादुकोण का पहला लुक आउट हो गया है. पोस्टर में एक्ट्रेस वर्दी पहने और हाथ में बंदूक लिए काफी जबरदस्त दिख रही है. उनके चेहरे पर एक मुस्कान है.

रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन से दीपिका का लुक शेयर करते हुए लिखा, ‘नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी… मिलिए हमारे कॉप यूनिवर्स की सबसे ब्रूटल और वायलेंट ऑफिसर से.. शक्ति शेट्टी. मेरी लेडी सिंघम… दीपिका पादुकोण.’

दीपिका पादुकोण का लुक देखकर फैंस इसपर ताबड़तोड़ रिएक्ट कर रहे हैं. इसपर दीपिका के पति और एक्टर रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ रे देवा… आली रे आली.’

दीपिका पादुकोण का सिंघम अगेन लुक देखकर ऋतिक रोशन ने कमेंट में लिखा, अद्भुत, बहुत अच्छा किया. बता दें कि दोनों साथ में पहली बार फिल्म फाइटर में काम कर रहे हैं.

दीपिका पादुकोण, रोहित शेट्टी यूनिवर्स की पहली महिला पुलिसकर्मी की भूमिका निभाएंगी. दीपिका का किरदार एक लेडी सिंघम की तरह है और फिल्म में अजय देवगन की बहन होने का आभास देता है.

यह रोहित शेट्टी की फिल्म है, उम्मीद है कि दीपिका पादुकोण उड़ती कारों के साथ कुछ हाई-ऑक्टेन स्टंट करेंगी. बता दें कि इसमें करीना कपूर भी लीड रोल में है.

सिंघम अगेन में अजय देवगन मुख्य भूमिका निभाएंगे. फिल्म के क्लाइमेक्स सीन में अजय , रणवीर सिंह और अक्षय कुमार को एक साथ दिखेंगे. साथ ही उसमें दीपिका, टाइगर, अर्जुन कपूर भी होंगे.

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सिंघम अगेन के क्लाइमेक्स की शूटिंग का बजट 25 करोड़ रुपये है. उनकी फिल्मों में पहले इस शॉट जैसा कुछ नहीं था और हर अभिनेता अजय, टाइगर, रणवीर, अर्जुन क्लाइमेक्स का ऑर्गेनिक हिस्सा हैं.

रोहित शेट्टी ने कुछ समय पहले तसवीर शेयर कर लिखा था, “सिंघम, सिंघम रिटर्न्स, सिम्बा, सूर्यवंशी… 12 साल पहले, जब हमने सिंघम बनाया था, तो हमने कभी नहीं सोचा था कि यह एक कॉप यूनिवर्स में बदल जाएगा! आज, हम सिंघम अगेन का फिल्मांकन शुरू कर रहे हैं… हमारी पुलिस फ्रेंचाइजी की 5वीं फिल्म!”

दीपिका पादुकोण जल्द ही प्रभास, अमिताभ बच्चन और अन्य के साथ कल्कि 2898 एडी में नजर आने वाली हैं. फिल्म जनवरी में रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >