Anurag Kashyap ने बताया क्यों हिट हुई सनी देओल की Gadar 2, आप भी जान लिजिए ये वजह

1 / 1
Anurag Kashyap ने बताया क्यों हिट हुई सनी देओल की Gadar 2, आप भी जान लिजिए ये वजह
फुल स्क्रीन में देखें

Anurag Kashyap ने बताया क्यों हिट हुई सनी देओल की Gadar 2, आप भी जान लिजिए ये वजह

सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया. फिल्म भारतीय सिनेमा इतिहास में एक बड़ी हिट बन गई है. फिल्म किस वजह से हिट हुई, इसके पीछे की वजह निर्माता अनुराग कश्यप ने बताया है.

सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर आंधी बनकर आई. फिल्म 450 से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है. फिल्म की सफलता से बॉलीवुड काफी खुश है. फिल्म किस वजह से हिट हुई, इसपर निर्माता अनुराग कश्यप ने बात की.

बॉलीवुड हंगामा के साथ इंटरव्यू में निर्माता अनुराग कश्यप ने कहा, उन्होंने अभी तक गदर 2 नहीं देखी है, लेकिन उन्हें पता है कि इसे इतनी बड़ी सफलता क्यों मिली है. उन्होंने कहा, “मैंने गदर 2 नहीं देखी, मैंने ओएमजी 2 नहीं देखी, मैंने ड्रीम गर्ल 2 नहीं देखी. मैं व्यस्त हूं, लेकिन मैं समय निकालूंगा और जाकर उनसे मिलूंगा.”

अनुराग ने कहा, मुझे लगता है कि बहुत बढ़िया मार्केटिंग की गई थी. साथ ही गदर में बहुत पुरानी यादें हैं. मुझे लगता है कि लोग यह भूल जाते हैं. गदर के साथ लगान और दिल चाहता है आई और गदर की संख्या उन दोनों फिल्मों की संयुक्त संख्या से दो गुना थी.

आगे अनुराग ने बताया, जब मैं कहता हूं कि मार्केटिंग बहुत अच्छी है, तो मेरा मतलब है कि मार्केटिंग ने गदर के लिए पुरानी यादों को फिर से पैदा कर दिया है. गदर 2 की पूरी मार्केटिंग गदर 1 थी.”

गदर 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. अनिल शर्मा की फिल्म दर्शकों को अपनी ओर खींच पाने में सफल रही.

गदर 2 फिलहाल तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है. गदर 2 के 400 करोड़ क्लब में शामिल होने के बाद सनी देओल ने फ्लाइट में एक वीडियो रिकॉर्ड कर अपना आभार व्यक्त किया.

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान, तारा सिंह अपने बेटे चरणजीत को घर वापस लाने के लिए पाकिस्तान जाते है. फिल्म में एक बार फिर से तारा सिंह और सकीना की जोड़ी दिखाई देगी.

गदर 2 की जबरदस्त सफलता के बीच निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा कि वह गदर 2 को ऑस्कर के लिए भेजने की योजना बना रहे हैं और उनकी टीम आवेदन प्रक्रियाओं पर काम कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >